Last Updated:
SRH vs CSK IPL 2026 Turning Point: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 12 बॉल में पलट दी हारी हुई बाजी. टीम को आखिरी दो ओवर में 30 रन बनाना था और 19वें ओवर में आए कुल 12 रन. इसके बाद अंतिम 6 गेंद पर जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 7 रन दिए और 1 विकेट लेकर मुकाबला अपनी टीम के लिए जीत लिया.
हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के खिलाफ दर्ज की रोमांचक जीत
आखिरी के दो ओवर में चेन्नई की टीम को 30 रन बनाने थे. 19वें ओवर में 12 रन आए और अंतिम 6 गेंद पर 18 रन की जरूरत थी. पिछले मैच के हीरो प्रफुल्ल हिंगे ने सिर्फ 7 रन दिए और मुकाबला हैदराबाद ने 10 रन से जीत लिया. मैच की कहानी दूसरी पारी में पूरी तरह बदल गई. हैदराबाद के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में अनुशासित गेंदबाजी कर चेन्नई की रन चेज को पटरी से उतार दिया.
टर्निंग प्वाइंट: SRH ने मिडिल ओवर्स में पलट दिया मैच
195 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत मैट शॉर्ट (30 गेंदों में 34 रन) और आयुष म्हात्रे (13 गेंद में 30 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई. मैच का असली टर्निंग प्वाइंट SRH की मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाजी रही, जिसने CSK के बल्लेबाजों की रफ्तार पूरी तरह रोक दी और रन रेट का दबाव बढ़ा दिया.
CSK जब खतरनाक नजर आ रही थी. SRH के स्पिन और पेस अटैक, जिसमें ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी की. मलिंगा ने अपनी विविधताओं से मिडिल ऑर्डर को तोड़ा और 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके. नितीश कुमार रेड्डी ने भी 31 रन देकर 2 विकेट लिए और अहम मौकों पर साझेदारियां तोड़ीं. शिवांग कुमार ने भी 3 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिया और मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा. इस लगातार दबाव के चलते सरफराज खान (19 गेंद में 25 रन) जैसे बल्लेबाजों को जोखिम भरे शॉट खेलने पड़े और वे आउट हो गए.
मिडिल ओवर्स में इस दमदार गेंदबाजी के कारण CSK लगातार दबाव में रही. आखिरकार डेथ ओवर्स में साकिब हुसैन ने 17वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर फिनिशर शिवम दुबे को बोल्ड कर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. SRH की इस शानदार गेंदबाजी के चलते CSK 184/8 तक ही पहुंच सकी और 10 रन से मैच हार गई. इस अहम जीत के साथ हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की और चेन्नई की जीत की लय को भी रोक दिया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



