-गंगा तट स्थित ज्योतिर्लिंग में सकल समाज के कल्याण की कामना
-काशी प्रवास के दौरान आध्यात्मिक आस्था का किया प्रदर्शन
उदय भूमि संवाददाता
बनारस। काशी प्रवास के दौरान शुक्रवार को जन सेवक तरुण मिश्र ने गंगा तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त समाज के कल्याण की कामना की। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख इस पवित्र धाम में उनकी उपस्थिति ने धार्मिक आस्था और जनसेवा के संदेश को और सशक्त किया। पूजा के दौरान तरुण मिश्र ने देश और समाज में सुख, शांति, समृद्धि तथा भाईचारे की भावना के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि काशी की पावन धरती और गंगा तट पर स्थित यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा पूरे समाज में प्रसारित होती है।
उन्होंने अपने प्रवास के दौरान काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की और कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर व्यक्ति को आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे माहौल में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह धार्मिक आयोजन न केवल व्यक्तिगत श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच और सामूहिक कल्याण के संदेश को भी मजबूती प्रदान करता नजर आया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



