Image Slider

 

नई दिल्ली. फिल्म बेवफा (2005) का ‘इश्क छुपता नहीं छुपाने से’ आज भी हार्टब्रेक गानों की लिस्ट में टॉप पर रहता है. अक्षय कुमार और करीना कपूर की केमिस्ट्री इस गाने की जान है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत अभिजीत भट्टाचार्य की जादुई आवाज है. उन्होंने जिस नजाकत और गहराई से इन शब्दों को गाया है, वह सीधे दिल में उतर जाता है. नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के लिखे बोल ‘इश्क छुपता नहीं छुपाने से, तेरा आशिक हूं मैं जमाने से’ आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं. गाने में अक्षय कुमार और करीना कपूर की केमिस्ट्री एक अलग ही लेवल पर नजर आती है. इस गाने ने फिल्म को एक अलग ही पहचान दी और इसे एक म्यूजिकल हिट बना दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||