Image Slider

होमताजा खबरदेशईरान-इजरायल वार के बीच रेल मंत्री ने पाक को धूल चटाने का बताया सीक्रेट प्‍लान

Last Updated:

रेल मंत्री ने पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले वाले सीक्रेट प्‍लान का खुलासा कर दिया है. रेल मंत्रालय द्वारा तैयार प्‍लान अमल में आने के बाद पाक बार्डर पार करने की जुर्रत नहीं कर पाएगा. सेना वहीं पर इन दहशतगर्दों को चुन चुनकर मारेगी.

ईरान-इजरायल वार के बीच  रेल मंत्री ने पाक को धूल चटाने का बताया सीक्रेट प्‍लानZoom

दहशतगर्द बॉर्डर पार करने की नहीं कर पाएंगे जुर्रत.

Railway Track Up To Pak Border. रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले वाले सीक्रेट प्‍लान का खुलासा कर दिया है. रेल मंत्रालय द्वारा तैयार प्‍लान अमल में आने के बाद पाक बार्डर पार करने की जुर्रत नहीं कर पाएगा. भारतीय रेलवे ने ऐसा प्‍लान बनाया है, जिससे पाक किसी भी हालात में बार्डर पार नहीं कर पाएगा. ऐसा प्‍लान बनाया गया है कि दहशतगर्दों के सीमा के करीब पहुंचते ही ढेर कर दिया जाएगा.

रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने बताया कि बार्डर इलाके में बुनियादी ढांचे को और मजबूत और सामरिक सुदृढ़ करने के लिए बार्डर तक पाक के कई बार्डर तक ट्रेन ले जाने की तैयारी कर ली गयी है. उन्‍होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में कनेक्टीविटी मजबूत करने के ि‍लए कई प्रोजेक्‍ट शुरू किए गए हैं. इससे बार्डर को मजबूत करने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा. उन्‍होंने बताया कि रेलवे द्वारा किए जा रहे कामों से बार्डर इलाके में रेल नेटवर्क मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों का आना जाना बेहतर होगा.

कहां-कहां तक ट्रैक बिछाने पर चल रहा है काम

कश्‍मीर उन्‍होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी विस्तार (डीपीआर), काजीगुंड-बडगाम डबलिंग और जम्मू-राजौरी-पुंछ कनेक्टिविटी के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा उत्तरी और पश्चिमी बउॅर्डर क्षेत्रों में अनूपगढ़-खाजूवाला, जैसलमेर-बाड़मेर-भीलडी और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए भारतीय रेलवे काम कर रहा है.

राजस्थान के अनूपगढ़-बीकानेर को जोड़ने के लिए 187 ि‍कमी. नया रेलवे ट्रेक बनाने के ि‍लए 2277 करोड़ रुपए के डीपीआर तैयार किया गया है.इस प्रोजेक्‍ट की स्वीकृति जल्‍द हो जाएगी. इसके अतिरिक्त जैसलमेर-भाभर, भीलड़ी वाया बाडमेर, 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर नई रेल के लिए फाइनल लोकेशन सर्वें ( एफएलएस) का काम ि‍कया जा रहा है.

इस तरह पाक बार्डर तक शुरू किए गए तमाम प्रोजेक्‍ट पूरे होने के बाद सेना कम समय में पा‍क पहुंच सकेगी. इतना ही नहीं रसद पहुंचाने में समय नहीं लगेगा. बार्डर पर तममा इलाके अभी ऐसे हैं, जहां पर सेना और रसद सड़क मार्ग में पहुंचने में अभी समय लगता है. पर भारतीय रेलवे द्वारा शुरू कराए जा रहे प्रोजेक्‍ट तैयार होने के बाद पाक बार्डर पार करने की जुर्रत नहीं कर पाएगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||