बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को अपने आवास पर पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोट लग गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके माथे पर हुए दो इंच से अधिक बड़े जख्म की सर्जरी की।
आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने घर के बाथरूम में फिसलने से चोटिल हो गए। उन्हें यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम लेकर जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। आचार्य प्रमोद कृष्णम के माथे पर 25 टांके आए हैं। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी कर चिकित्सकों ने शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्हें छुट्टी दे दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम आईटीएस मोहन नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसमें अब वह शामिल नहीं हो सकेंगे। फिलहाल वह घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



