साल 2006 में काजोल और आमिर खान की फिल्म फना ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म में आमिर खान और काजोल लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने सुपरस्टार को फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था.
नई दिल्ली. आमिर खान भले ही आज एक्टिंग की दुनिया में कम नजर आते हैं, लेकिन एक वक्त था, जब आमिर हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते थे. लेकिन साल 2006 में आदित्य को लगा था कि उनकी फिल्म के लिए आमिर खान परफेक्ट च्वाइज नहीं है.
साल 2006 में कुणाल कोहली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फना’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुआ था. लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे. इस बात का खुलासा खुद कुणाल ने किया था.
जब कुणाल कोहली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे, उस वक्त आमिर को कास्ट करने के बारे में बात की तो आदित्य चोपड़ा को आमिर पर भरोसा नहीं था. उन्होंने ये तुम इसके चक्कर में न पड़ो ये तुम्हार वक्त भी बर्बाद करेगा और बाद में फिल्म करने से इनकार कर देगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुणाल ने बताया कि उस वक्त आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि वो महीनों तक बैठाकर रख सकता है और फिर फिल्म करेगा ही इसकी कोई गारंटी नहीं है. लेकिन कुणाल जिद पर अड़कर बैठे थे कि उन्हें ही कास्ट करेंगे. इस तरह फिल्म में आमिर की एंट्री हुई थी.
कुणाल ने बताया कि आमिर खान ने जब ये स्क्रिप्ट सुनी तो वह तुरंत इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए थे. उन्होंने सलाह भी दी कि स्क्रिप्ट को उर्दू में लिखा जाए,इससे फिल्म के डायलॉग्स और ज्यादा असर डास सकेंगे.
ऐसा हुआ भी फिल्म के डायलॉग काफी इतने असरदार थे कि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसके डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे. उस वक्त कई आशिक भी अपनी महबूबा को इस फिल्म के डायलॉग सुनाने लगे थे. एक तो ‘हमसे दूर जाओगे कैसे, दिल से हमें भुलाओगे कैसे,हम वो खूशबू है जो सांसो में बसती है, खुद की सांसें रोक पाओगे कैसे. ये डायलॉग तो फिल्म का काफी हिट हुआ था.
फिल्म में काजोल ने कश्मीरी लड़की जूनी का किरदार निभाया था, जो देख नहीं सकती. वहीं आमिर खान ने एक आतंकवादी का रोल निभाया था, रेहान नाम के लड़का जो गाइड बनकर दिल्ली आता है और जूनी को उससे प्यार हो जाता है.
आमिर खान की सबसे खास बात यह है कि तलाक के बावजूद उनके अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना और किरण के साथ बहुत मधुर और सम्मानजनक संबंध बनाए हुए हैं. वे अक्सर पारिवारिक सेरेमनी में एक-साथ नजर आते हैं. अब गौरी स्प्रैट के साथ उनके जीवन का यह नया अध्याय उनके फैंस के बीच काफी दिलचस्पी पैदा कर रहा है. (फोटो साभार: IMDb)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



