Image Slider

मऊ: कहते हैं कि अस्पताल में लोगों को नई जिंदगी मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के जिला अस्पताल की हालत बद से बदतर होती जा रही है. अस्पताल के बाहर जलजमाव और गंदगी के अंबार से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. आइए जानते हैं क्या है अस्पताल की स्थिति.

अस्पताल में जलजमाव से बढ़ रही परेशानियां

मऊ जनपद के जिला अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, जिसका मुख्य कारण अस्पताल के बाहर जलजमाव और गंदगी है. जिस अस्पताल में मरीजों की बीमारियां ठीक होती हैं, वहीं गंदगी और जलजमाव के कारण नई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. टैंक से निकलने वाला गंदा पानी इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमा हो रहा है, जिससे कीड़े और बदबू फैल रही है. इसके चलते इमरजेंसी वार्ड के पास रुकना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है.

महीनों से अस्पताल परिसर में जलजमाव

अस्पताल के बाहर कई महीनों से शौचालय के टैंक से गंदा पानी बाहर निकल रहा है, जिसकी वजह से वहां आने-जाने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस जलजमाव को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है. मरीजों का कहना है कि अगर यही हाल रहा, तो जिस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं, वहीं से नई बीमारियां लेकर लौटना पड़ेगा.

इमरजेंसी वार्ड एक ऐसा स्थान है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं, लेकिन वहां की स्थिति बेहद खराब है. वार्ड के बाहर जलजमाव और गंदगी के कारण रुकना भी मुश्किल हो गया है. शौचालय के टैंक से रिसकर गंदा पानी बाहर आ रहा है और वहीं जमा हो रहा है. हवा चलने पर बदबू और भी तेज हो जाती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा होती है.

2 से 3 दिन में समस्या का समाधान

लोकल 18 से बातचीत में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रीत सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड के पास जलजमाव की सूचना मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि 2 से 3 दिन के भीतर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही यह भी कहा कि जलजमाव के कारणों की जांच कराकर जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा, क्योंकि अस्पताल परिसर में गंदगी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||