Image Slider

CISF fire brigade extinguished the fire in the car.



इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र स्थित नोएडा सेक्टर 62 के पास एनएच नौ पर शनिवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के समय किसी तरह चालक ने गाड़ी रोककर खुद की जान बचाई। कार दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर नई दिल्ली से ड्यूटी करके लौट रही सीआईएसएफ 5वीं आरक्षित बटालियन की दमकल टीम पहुंच गई। जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान सीआईएसएफ दमकल टीम के फायरमैन नवीन कुमार यादव और उनकी पांच सदस्यीय टीम मौजूद रही।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||