Image Slider

होमखेलक्रिकेटLive: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स का आगाज, नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर्स मेला

Last Updated:

BCCI Annual Awards 2026 Live: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज तमाम भारतीय क्रिकेटर्स को सम्मानित कर रहा है. नई दिल्ली में बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है, जिसमें मौजूदा क्रिकेटर्स समेत राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.

Zoom

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 लाइव

bcci naman awards 2026 Live Updates: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी 15 मार्च को अपने सालाना ‘नमन अवॉर्ड्स’ की मेजबानी कर रहा है. नई दिल्ली में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. इस कार्यक्रम में बोर्ड न सिर्फ ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC महिला वर्ल्ड कप 2025, ICC U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 और ICC U19 पुरुष वर्ल्ड कप 2025 के विजेताओं को सम्मानित करेगा, बल्कि राहुल द्रविड़, मिताली राज और BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोज़र बिन्नी जैसी महान हस्तियों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से भी नवाजा जाएगा. अन्य पुरस्कार पाने वालों में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, U19 कप्तान आयुष म्हात्रे और अन्य शामिल हैं. महिला क्रिकेटर्स में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा समेत अन्य को भी सम्मानित किया जाएगा.

नमन अवॉर्ड्स के लिए पहुंचे गिल
शुभमन गिल BCCI नमन अवॉर्ड्स के लिए दिल्ली पहुंचे. उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल पुरुष क्रिकेटर’ का अवॉर्ड मिलेगा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||