Image Slider

Demonstration held at the police station to search for the teenager



मुरादनगर। दो दिन पूर्व एक कॉलोनी स्थित शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला बुधवार दोपहर को अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ मुरादनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक मेरिज होम आयोजित समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह के दौरान उनकी बेटी संदिग्ध हालात में गायब हो गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय युवक उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। महिला ने उक्त युवक पर बेटी का अपहरण का आरोप लगाते शिकायत की है। बृहस्पतिवार हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे और परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद ही लोग शांत हुए।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||