Image Slider

Last Updated:

यूपी बोर्ड के नए सत्र शुरू होने वाले हैं. ऐसे में यदि आप अपने बच्चों का इंटर कॉलेज में एडमिशन कराना चाहते हैं और उनका भविष्य बनाना चाहते हैं, तो मऊ जनपद के पांच ऐसे टॉप 5 इंटर कॉलेज हैं जहां आपके बच्चों का भविष्य बन सकता है. तो आइए जानते हैं कौन हैं वे टॉप 5 इंटर कालेज जहां बच्चों का बन सकता है भविष्य

Mau news, local news, latest news, up news, mau top 5 school, top 5 inter collage

यूपी बोर्ड के नए सत्र शुरू होने वाले हैं. ऐसे में यदि आप अपने बच्चों का इंटर कॉलेज में एडमिशन कराना चाहते हैं और उनका भविष्य बनाना चाहते हैं, तो मऊ जनपद के 5 ऐसे टॉप फाइव इंटर कॉलेज हैं जहां आपके बच्चों का भविष्य बन सकता है. इसमें पहले नंबर पर आता है सर्वोदय इंटर कॉलेज, जो घोसी में स्थित है. इस विद्यालय में हर सुविधा आपको मिलेगी. इंटर के बाद इसी कॉलेज के बगल में आप सर्वोदय पीजी डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं.

Mau news, local news, latest news, up news, mau top 5 school, top 5 inter collage

यदि इंटर कॉलेज के साथ बच्चों को NCC करना चाहते हैं, तो मुहम्मदाबाद गोहना स्थित टाउन इंटर कॉलेज सबसे बेस्ट हो सकता है, क्योंकि यहां खेलकूद के साथ-साथ बच्चों को NCC की तैयारी कराई जाती है. जहां NCC की तैयारी करने के बाद किसी भी नौकरी के भर्ती छूट पा सकते हैं. ऐसे में यह इंटर कॉलेज आपके बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर हो सकता है.

Mau news, local news, latest news, up news, mau top 5 school, top 5 inter collage

मऊ में यदि लड़कियों का इंटर कॉलेज में एडमिशन कराना है, तो नेशनल इंटर कॉलेज सबसे बेहतर साबित हो सकता है. यहां लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल पूरी तरह से सेफ माना जाता है, क्योंकि यह स्कूल कस्बा के बीच में स्थित है और चारों तरफ से आबादी है. अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए अगल-बगल बिल्डिंग हैं इसकी वजह से इस स्कूल कि अगल-बगल सुंदरता बनी रहती है. यहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है जहां बेहतर टीचरों मौजूद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mau news, local news, latest news, up news, mau top 5 school, top 5 inter collage

मऊ जनपद के यदि रानीपुर या चिरैयाकोट क्षेत्र से हैं, तो आपके लिए रानीपुर जनता इंटर कॉलेज सबसे बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि यह गवर्नमेंट की तरफ से स्कूल बनाया गया है. जहां कम फीस लगती है और बेहतर पढ़ाई कराई जाती है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ बड़ा खेल ग्राउंड है जहां बच्चों को खेल खुद भी सिखाया जाता है. रानीपुर और चिरैयाकोट क्षेत्र वालों के लिए रानीपुर जनता इंटर कॉलेज सबसे बेहतर हो सकता है.

Mau news, local news, latest news, up news, mau top 5 school, top 5 inter collage

मऊ शहर से है और अपने बच्चों का इंटर कॉलेज में एडमिशन कराना चाहते हैं, तो डीएवी इंटर कॉलेज सबसे बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि यह गवर्नमेंट कॉलेज है और पूरी तरह से बेहतर तरीके से बनाई गई है. यहां हर विषय उपलब्ध है और सरकारी शिक्षकों द्वारा यहां पढ़ाई कराई जाती है. समय-समय पर यहां तरह-तरह के कंपटीशन कराए जाते हैं जिससे छात्राओं को अन्य क्षेत्रों में भाग लेने में भी रुचि रहे. ये मऊ जनपद का सबसे बेहतर इंटर कॉलेज माना जाता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||