Image Slider

Last Updated:

सुल्तानपुर पुलिस द्वारा इस विशेष अभियान के तहत बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है ताकि वह इस उम्र में अकेला न महसूस करें और इसके साथ थी उनके साथ होने वाली हिंसात्मक घरेलू या फिर अन्य किसी प्रकार की घटनाओं के संबंध में यदि कोई शिकायत आ रही है तो पुलिस उसकी प्राथमिकता पर निस्तारित कर रही है. 

सुल्तानपुर: भाग दौड़ भरी जिंदगी में अब लोगों के पास इतना वक्त नहीं है कि वह बुजुर्गों के पास बैठे और उनका हाल-चाल ले सके, लेकिन इसकी जिम्मेदारी सुल्तानपुर पुलिस ने उठाई है. दरअसल, यूपी पुलिस की एक अनोखी पहल शुरू की गई है जिसमें पुलिस के कुछ सिपाही गांव-गांव पहुंचकर बुजुर्गों का हाल ले रहे हैं और उनका नाम रजिस्टर में नोट कर रहे हैं और उनको इस बात का आश्वासन दे रहे हैं कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है और उनको इस बात के लिए भी जागरूक कर रहे हैं कि यदि आपको किसी भी प्रकार की अकोई सुविधा होती है तो आप पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ऐसे में आइए जानते हैं इस पहल का लोगों पर क्या असर पड़ेगा और किस तरह कि यह पहल चलाई जा रही है.

बुजुर्गों को मिलेगा आराम

सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि सुल्तानपुर जिले में डायल 112 की गाड़ियों पर तैनात सिपाहियों द्वारा जिले के गांवों में भ्रमण किया जा रहा है और जिले के बुजुर्गों से सुल्तानपुर पुलिस के सिपाही मिल रहे हैं और उनसे वार्तालाप कर रहे हैं यह सब ऑपरेशन मुस्कान सवेरा के तहत किया जा रहा है जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को अकेला ना फील होने देना है इससे बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जा रहा है इसके साथ ही बुजुर्गों के साथ हो रही समस्याओं के निस्तारण को भी प्राथमिकता पर सुलझाया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों को इस बात से मिल रहा है कि बुजुर्ग अब अकेलापन नहीं फील कर पा रहे हैं क्योंकि सुल्तानपुर पुलिस के सिपाही उनके खान-पान उनके रहन-सहन और उनके जीवन की गतिविधियों के बारे में उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं.

समस्या का निस्तारण 

सुल्तानपुर पुलिस द्वारा इस विशेष अभियान के तहत बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है ताकि वह इस उम्र में अकेला न महसूस करें और इसके साथ थी उनके साथ होने वाली हिंसात्मक घरेलू या फिर अन्य किसी प्रकार की घटनाओं के संबंध में यदि कोई शिकायत आ रही है तो पुलिस उसकी प्राथमिकता पर निस्तारित कर रही है.

बनाया जा रहा है रजिस्टर 

अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इसके लिए एक रजिस्टर बनाया गया है और उसमें बुजुर्गों का नाम दर्ज किया जा रहा है ताकि बीच-बीच में पुलिस द्वारा उनसे संपर्क किया जा सके और संवाद भी किया जा सके और इसके लिए पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसके तहत यदि बुजुर्गों को कोई समस्या होती है तो वह इस 112 और 181 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके साथी वह संबंधित स्थानीय थाने पर भी जाकर एक फॉर्म भर के अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||