Image Slider

Last Updated:

साल 2019 से 2023 के बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित की है. जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ से शुरू हुआ यह सफर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक बेहद शानदार रहा. इन दोनों ही फिल्मों ने न केवल क्रिटिक्स की तारीफें बटोरीं, बल्कि वर्ल्डवाइड लगभग 600 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर बड़ी हिट साबित हुईं. सफीना-मुराद और रॉकी-रानी की बेमिसाल केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ कहे जाने वाले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने अब तक पर्दे पर अपनी अदाकारी से जादू बिखेरा है. जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ से लेकर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक, इन दोनों की फिल्मों ने न केवल क्रिटिक्स का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों की कमाई की है. सफीना और मुराद हो या रॉकी और रानी, इस जोड़ी ने हर बार साबित किया है कि वे आज के दौर के सबसे सफल एक्टर्स हैं.

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ (2019) सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है जिसने ‘अपना टाइम आएगा’ को हर भारतीय की जुबान पर चढ़ा दिया था. इसकी कहानी मुंबई के धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) की है, जो अपनी गरीबी और पिता की बंदिशों के बीच एक बड़ा रैपर बनने का सपना देखता है. (फोटो साभार: IMDb)

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

मुराद को शब्दों से प्यार है, लेकिन उसके हालात उसे नौकरी करने पर मजबूर करते हैं. उसे इस सफर में उसकी बिंदास गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है. फिल्म दिखाती है कि कैसे मुराद अपनी पहचान बनाता है और दुनिया को बताता है कि टैलेंट किसी आलीशान बंगले का मोहताज नहीं होता. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह ने मुराद के किरदार में जान फूंक दी थी, वहीं आलिया भट्ट ने सफीना बनकर पर्दे पर आग लगा दी थी. साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी (एमसी शेर) की एंट्री ने इस फिल्म को और भी दमदार बना दिया था. यह मूवी रिलीज के बाद सिनेमाघरों में छा गई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो करीब 84 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट को मिलाकर 238 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह फिल्म न केवल हिट रही, बल्कि इसने 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था. (फोटो साभार: IMDb)

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

इसके बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) में नजर आई. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें दोनों सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. यह कहानी है दिल्ली के एक अमीर और मस्तमौला पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और एक पढ़ी-लिखी, तेज-तर्रार बंगाली पत्रकार रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की. (फोटो साभार: IMDb)

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

दोनों का खान-पान, रहन-सहन और सोच एकदम अलग है. लेकिन जब प्यार होता है, तो असली चुनौती उनके परिवार बनते हैं. रॉकी की दादी (जया बच्चन) बेहद सख्त हैं, तो रानी का परिवार बहुत ही मॉडर्न और कला प्रेमी है. अपने प्यार को शादी तक पहुंचाने के लिए रॉकी और रानी एक-दूसरे के घर में 3 महीने रहने का फैसला करते हैं. फिल्म हंसी-मजाक के साथ यह खूबसूरत संदेश देती है कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मेल है. (फोटो साभार: IMDb)

alia bhatt ranveer singh movies, alia ranveer films, ranveer singh alia bhatt movies list, alia ranveer movie list, आलिया भट्ट रणवीर सिंह फिल्में, आलिया रणवीर मूवीज, रणवीर सिंह आलिया भट्ट मूवीज, गली बॉय, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म की कमाई की बात करें तो यह साल 2023 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. लगभग 160 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया. रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने इस फिल्म को दर्शकों का फेवरेट बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||