Last Updated:
MS Dhoni breaks Instagram silence: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर बहुत कम ही पोस्ट करते हुए देखा गया है. जुलाई 2024 के बाद उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम पर लंबे समय पर बाद उन्होंने आते हुए कोच गौतम गंभीर की तारीफ की तो वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर मजाकिया
महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर कोच गंभीर को लेकर लिखा मैसेज
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया कारनामा अंजाम दिया. अपने घर पर पहली बार कोई टीम ट्रॉफी जीती और पहली बार ही ऐसा हुआ जब लगातार दो बार कोई देश इसे अपने नाम करने में कामयाब हुआ. इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक पहली बार देखने को मिले, लेकिन सबसे चौंकाने वाला पल मैदान के बाहर आया. अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. कुछ ही मिनट बाद दिग्गज एमएस धोनी ने अपनी लंबी सोशल मीडिया चुप्पी तोड़ते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर को दिल से धन्यवाद दिया.
फाइनल के दौरान धोनी वीवीआईपी बॉक्स में रोहित शर्मा और जय शाह के साथ नजर आए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई. धोनी ने लिखा, “कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लग रही है. मुस्कान के साथ आपकी जीत कमाल की है, बहुत अच्छा किया,”
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



