Image Slider

होमवीडियोbusinessगर्मी बढ़ने से पहले शुरू करें ये धांसू बिजनेस, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई

X

title=

गर्मी बढ़ने से पहले शुरू करें ये धांसू बिजनेस, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई

 

arw img

Business Idea for Summer: गर्मी शुरू होते ही हर घर में कूलर और पंखे की जरूरत पड़ती है. दुकानदारों को इस सीजन का सालभर इंतजार रहता है. सागर में पिछले 20 साल से गणेश इलेक्ट्रिकल चलाने वाले भगत सिंह कुशवाहा बताते हैं कि अगर कोई युवा इस बिजनेस में उतरना चाहता है तो उसे करीब 4 से 5 लाख रुपये की जरूरत होगी. शुरुआत में रेडीमेड आइटम बेच सकते हैं, लेकिन असली मुनाफा मैन्युफैक्चरिंग में है. इसके लिए अच्छे कारीगर और भरोसेमंद मिस्त्री जरूरी होते हैं. भगत सिंह के मुताबिक अगर 5 लाख की लागत से काम शुरू किया जाए तो 30 से 40 हजार रुपये महीना आराम से कमाया जा सकता है. सीजन अच्छा रहा तो एक ही गर्मी में लागत निकल सकती है. हां, मुनाफा हर आइटम पर एक जैसा नहीं होता. लेकिन अगर व्यवहार अच्छा हो और क्वालिटी सही, तो यह बिजनेस सच में दौड़ सकता है.

Last Updated:देश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||