यूएई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी बिजनेसमैन धीरज जैन ने दुबई में अपने फॉर्म हाउस में रहने, खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट नहीं पा रहे। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं।
तमाम लोगों के पैसे भी खत्म हो गए हैं। उनके वहां ठहरने से लेकर खाने-पीने तक की दिक्कत आ गई है। ऐसी मुसीबत की घड़ी में राजस्थान के रहने वाले बिजनेसमैन धीरज जैन मददगार बनकर सामने आए हैं। जैन यूएई में रियल एस्टेट डेवलपर हैं।
मूलरूप से नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन ने 200 से अधिक भारतीयों को अलग-अलग इलाकों से गाड़ी भेजकर बुलावाया। इसके बाद दुबई के अजमान स्थित अपने फार्म हाउस में इनके ठहरने, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था कराई।
उधर, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली चार फ्लाइट्स को बुधवार को लगातार पांचवें दिन रद्द कर दिया गया।
पहले ये PHOTOS देखिए …
दुबई के अजमान स्थित फॉर्म हाउस में ठहरे भारतीयों ने कहा- नागौर के मेड़ता सिटी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रहने के लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था कराई है।
मेड़ता सिटी (नागौर) के रहने वाले बिजनेसमैन ने दुबई के अपने फार्म हाउस में भारतीयों के रहने के लिए पूरा इंतजाम किया है।
युद्ध के कारण दुबई और आसपास फंसे भारतीयों के रुकने के लिए राजस्थान के बिजनेसमैन धीरज जैन ने अपने फार्म हाउस पर इस तरह गद्दे बिछवा दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां ठहर सकें।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



