Image Slider

होमखेलक्रिकेटटी20 में भारतीय स्टार ने जब 1 ओवर में फेंकी 13 गेंदें, मैदान पर तमाशा बन गया!

Last Updated:

Arshdeep singh Bowled longest over in T20I history: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा ओवर डालने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह अफगानिस्तान के नवीन उल के साथ संयुक्त रूप से पहले साथ स्थान पर हैं. अर्शदीप सिंह ने ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.

Zoom

अर्शदीप के नाम है टी20 में सबसे बड़ा ओवर डालने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह के बाद टी20 में अर्शदीप सिंह सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं. टी20 में अर्शदीप उन गिने-चुने तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जिनके नाम 100 से ज्यादा विकेट दर्ज है. इस फॉर्मेट में अर्शदीप ने कई मौकों पर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन टी20 में ही उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है जो उनके करियर पर किसी धब्बे से कम नहीं है.

ये रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा ओवर डालने का. अर्शदीप सिंह अफगानिस्तान के नवीन उल हक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. इस घटना को हुए अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं. दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल 2025 में चंडीगढ़ में खेले गए मैच में अर्शदीप सिंह ने 13 गेंद में अपने ओवर को पूरा किया था. यानी उन्होंने एक ओवर को पूरा करने में दर्जन भर से ज्यादा गेंदें डाली थी.

अर्शदीप सिंह ने फेंकी थी ओवर में 7 वाइड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 6 लीगल गेंद के साथ 7 वाइड गेंद डाली थी. एक के बाद एक वाइड गेंद डालने के कारण कोच गौतम गंभीर झल्ला भी गए थे, लेकिन जैसे-तैसे अर्शदीप ने अपने उस शर्मनाक ओवर को पूरा किया. अपने इस ओवर में अर्शदीप ने 7 अतिरिक्त रन को मिलाकर कुल 18 रन दिए थे. वहीं नवीन उल हक की बात करें तो उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 13 गेंद में ओवर पूरा किया था. नवीन उल हक ने अपने ओवर में 6 वाइड और एक नो बॉल डाला था.

वहीं अर्शदीप की बात करें तो उस 13 गेंद के ओवर वाले मैच में वह बहुत ज्यादा महंगे भी साबित हुए थे. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अर्शदीप की जमकर धुनाई की थी. अर्शदीप ने उस मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन लुटा दिए थे और एक भी विकेट नहीं मिला था. अर्शदीप के साथ-साथ उस मैच में जसप्रीत बुमराह को भी मार पड़ी थी. बुमराह ने भी 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 45 रन खर्च किए थे.

साउथ अफ्रीका ने जीता था मैच

इसके अलावा मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने भारत 51 रन से हराया था. मैच में गेंदबाजी के साथ-साथ टीम इंडिया की बल्लेबाजी भी काफी लचर थी. मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक की 90 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन बनाकर सिमट गई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||