Last Updated:
Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन मानव जीवन और 12 राशियों पर प्रभाव डालता है. अयोध्या के आचार्य सीताराम दास के अनुसार बुध 10 मार्च को सुबह 7:45 बजे राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान काम में तेजी आएगी, उच्च पद की प्राप्ति संभव है, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और व्यापार में भी वृद्धि होने की संभावना है.
अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं. तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ राशि चक्र की 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. एक बार फिर ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं. कि राहु के नक्षत्र में बुद्ध का प्रवेश किन राशि के जातक की किस्मत को बदल सकता है.
दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान समय में बुद्ध का संनचण पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है. इसके बाद 10 मार्च दिन मंगलवार के दिन सुबह 7:45 पर बुध राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जिसका प्रभाव कुछ राशि के जातक के लिए शुभ होगा. काम में तेजी आएगी. उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है .परिवार में सुख शांति रहेगी. व्यापार में भी वृद्धि होगी. जिसमें वृषभ राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि और कन्या राशि के जातक शामिल है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए समय अच्छा रहेगा. बिजनेस के क्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है .काम में तेजी आएगी कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. पुरानी योजना पर काम करने के लिए समय अच्छा रहेगा परिवार में सुख बढ़ेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा नौकरी में सफलता प्राप्त होगी. करियर में आगे बढ़ाने की समझ बढ़ेगी कार्य स्थल पर सफलता प्राप्त होगी आप में विश्वास में वृद्धि होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए समय अच्छा रहेगा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा. वैवाहिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी व्यापार में वृद्धि होगी आंचल संपत्ति खरीद सकते हैं समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन होगा दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



