Last Updated:
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का दूसरा दिन आज शुरू हो गया है. इसमें खेल, टेक्नोलॉजी, सरकार और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं. ‘Strength Within’ थीम के साथ यह समि…और पढ़ें
News18 राजिंग भारत समिट 2026 का आज दूसरा दिन है.
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का दूसरा दिन आज शुरू हो गया है. राइजिंग भारत में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर भारत के भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा कर रहे हैं. ‘Strength Within’ थीम पर आधारित यह समिट भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, आर्थिक मजबूती और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का बड़ा मंच बन चुका है. सरकार, उद्योग, टेक्नोलॉजी, खेल, अर्थव्यवस्था और मनोरंजन जगत के दिग्गज इसमें शामिल होकर नए भारत के विजन पर विचार साझा कर रहे हैं.
समिट के दूसरे दिन क्रिकेट जगत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर युजवेंद्र चहल समेत कई स्पोर्ट्स आइकन हिस्सा लेंगे. इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ब्रिटेन के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल सर निक कार्टर, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सर्वम AI के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार जैसे प्रमुख चेहरे भी मंच पर अपनी बात रखेंगे. अलग-अलग सेक्टर के नेताओं की मौजूदगी इस मंच को ग्लोबल पॉलिसी और इनोवेशन डायलॉग में बदल देती है.
राइजिंग भारत समिट 2026 का उद्देश्य भारत की आंतरिक ताकत, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देना है. यह मंच नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और यंग इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ लाकर भविष्य की रणनीति तैयार करने का अवसर देता है. यह सिर्फ एक समिट नहीं बल्कि भारत की महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और वैश्विक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक आंदोलन है, जहां से नए विचार और नई साझेदारियां जन्म लेंगी.
February 28, 202612:09 IST
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: 2023 वर्ल्ड कप को याद कर भावुक हुए मोहम्मद शमी
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: समिट के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप के अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि वह समय उनकी जिंदगी के ‘सबसे बेहतरीन दिन’ थे. शमी ने टीमवर्क, शानदार माहौल और टूर्नामेंट के यादगार लम्हों को याद करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट उनके क्रिकेट सफर का एक नहीं भूलने वाला चैप्टर बन गया.
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: धोखाधड़ी से भारत को 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान-आदित्य बी. चटर्जी
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: इक्विफैक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक आदित्य बी. चटर्जी ने बताया कि पिछले साल वित्तीय धोखाधड़ी और स्कैम के कारण भारत को करीब 34,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बढ़ते वित्तीय अपराधों को लेकर गंभीर चिंता दिखाता है. चटर्जी के अनुसार, बैंकिंग और लेंडिंग सेक्टर में जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने और लेनदेन की बेहतर निगरानी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, ताकि ऐसे धोखाधड़ी मामलों को समय रहते रोका जा सके.
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: हमने गांवों तक पहुंचाया क्रेडिट कार्ड- फोनपे लेंडिंग CEO
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: फोनपे लेंडिंग के सीईओ हेमंत गाला ने कहा कि फिनटेक सेक्टर अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. यहां औपचारिक व्यवस्था (फॉर्मलाइजेशन) पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संरचित डेटा (स्ट्रक्चर्ड डेटा) की मदद से यह समझना आसान हो रहा है कि लोगों का खर्च करने का तरीका क्या है, उन्हें कितना कर्ज दिया जा सकता है और किस तरह सुरक्षित तरीके से लोन उपलब्ध कराया जाए. उनके मुताबिक, डेटा आधारित सिस्टम भविष्य में क्रेडिट लेंडिंग को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा. उन्होंने कहा कि हमने गांवों तक क्रेडिट कार्ड पहुंचाया.
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: भारतीय शेयर बाजार दुनिया से अलग: कमलेश चंद्र वर्ष्णेय
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वर्ष्णेय ने कहा कि भारत का शेयर बाजार दुनिया में अपने काम करने के तरीके के कारण अलग पहचान रखता है. उन्होंने बताया कि भारत में बाजार को नियंत्रित करने के नियम, निवेशकों की भागीदारी और बाजार की व्यवस्था काफी मजबूत है. वर्ष्णेय ने कहा कि निवेशकों और बाजार की सुरक्षा के लिए भारत ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो दूसरे देशों में नहीं दिखते. उन्होंने यह भी बताया कि टी+1 सेटलमेंट सिस्टम सबसे पहले भारत में लागू किया गया था और बाद में अमेरिका ने भी इसी मॉडल को अपनाया.
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: भारतीय शेयर बाजार की खासियत पर बोले कमलेश चंद्र वर्ष्णेय
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वर्ष्णेय ने भारतीय शेयर बाजार की खासियतों पर बात करते हुए कहा कि भारत का वित्तीय तंत्र दुनिया में अलग और अनोखा है. उन्होंने बताया कि भारत में बाजार को नियंत्रित करने के नियम, निवेशकों का व्यवहार और बाजार की कार्यप्रणाली अन्य देशों से काफी अलग है. वर्ष्णेय ने कहा कि निवेशकों और बाजार की सुरक्षा के लिए भारत ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो दुनिया के दूसरे देशों ने नहीं किए. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि टी+1 सेटलमेंट सिस्टम सबसे पहले भारत में लागू हुआ था, जिसके बाद अमेरिका ने भी इसे अपनाया.
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: टेक और फाइनेंस सेक्टर के दिग्गजों की भागीदारी
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: राइजिंग भारत समिट में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वर्ष्णेय, फोनपे लेंडिंग के सीईओ हेमंत गाला, आइडिफाई के सीईओ और सह-संस्थापक अशोक हरिहरन तथा इक्विफैक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक आदित्य बी. चटर्जी मौजूद रहे. इन विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तकनीक और वित्त क्षेत्र में हो रहे बदलाव भारत की अर्थव्यवस्था और भविष्य को किस तरह प्रभावित कर रहे हैं.
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: भजन-क्लबिंग स्टार राधिका दास ने बांधा समां
Rising Bharat Summit 2026 Day 2 LIVE Updates: राइजिंग भारत समिट 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा से भरे माहौल में हुई. यूके के भजन-क्लबिंग कलाकार राधिका दास ने मंच संभाला. उनके ‘हरे कृष्ण’ भजनों और मंत्रोच्चार ने कार्यक्रम की शुरुआत को आध्यात्मिक और जोशीला बना दिया. संगीत और भक्ति के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समिट के दूसरे दिन को एक शानदार सांस्कृतिक रंग दे दिया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



