Image Slider

होमताजा खबरदेशIGI एयरपोर्ट पर कभी नहीं हुआ था ऐसा, AI समिट के आखिरी दिन मिली दोहरी खुशखबरी

Last Updated:

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के आखिरी दिन आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट का नया रिकॉर्ड बना. इस दिन आईजीआई एयारपोर्ट से 1,550 फ्लाइट्स ऑपरेट की गई. वहीं, प्राइवेट जेट्स ऑपरेशन के मामले में भी आईजीआई एयरपोर्ट ने रिकॉर्ड बनाया है.

IGI एयरपोर्ट पर कभी नहीं हुआ था ऐसा, AI समिट के आखिरी दिन मिली दोहरी खुशखबरीZoom

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट का असर सिर्फ शहर की सड़कों पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी साफ दिखाई दिया. समिट के आखिरी दिन यानी 20 फरवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट का नया रिकॉर्ड बन गया. इस दिन आईजीआई एयरपोर्ट से करीब 1,550 फ्लाइट्स की मूवमेंट्स दर्ज की गई है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है.

  1. आमतौर पर देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट आईजीआई पर रोजाना करीब 1,500 फ्लाइट मूवमेंट होते हैं. इनमें कमर्शियल एयरलाइंस, कार्गो विमान, डिफेंस फ्लाइट्स, वीवीआईपी मूवमेंट, बिजनेस जेट और चार्टर विमान शामिल रहते हैं.
  2. एआई समिट के दौरान 16 से 19 फरवरी तक फ्लाइट्स की संख्या लगातार बढ़ी रही और आखिरी दिन यह आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच गया.
  3. समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से बड़े बिजनेस लीडर्स, टेक कंपनियों के प्रमुख और कई देशों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होते ही बड़ी संख्या में मेहमान अपने प्राइवेट और चार्टर जेट से रवाना हुए.
  4. इसी के चलते, 20 फरवरी को 94 जनरल एविएशन यानी प्राइवेट और चार्टर विमानों की आवाजाही दर्ज की गई. सामान्य दिनों में यह संख्या केवल 30 से 35 के बीच रहती है, यानी उस दिन लगभग तीन गुना ज्यादा प्राइवेट जेट मूवमेंट हुआ.
  5. इन प्राइवेट विमानों की पार्किंग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के पालम स्थित वीवीआईपी एरिया का इस्तेमाल किया गया. कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों के प्‍लेन यहीं खड़े रहे. समिट खत्म होने के बाद यहीं से उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए.

एक साथ चारों रनवे से ऑपरेट हुई फ्लाइट

अधिकारियों के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर एयर ट्रैफिक को संभालना आसान नहीं था, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के बेहतर तालमेल से यह संभव हो सका. एयर ट्रैफिक कंट्रोल, इंडियन एयर फोर्स, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, एयरसाइड ऑपरेशन टीम, सुरक्षा एजेंसियां और एयरलाइंस लगातार कॉर्डिशेनल में काम करती रहीं. वरिष्ठ एटीसी अधिकारियों को 24 घंटे कंट्रोल टावर पर तैनात रखा गया, ताकि किसी भी फ्लाइट को देरी का सामना न करना पड़े. दिलचस्प बात यह रही कि समिट के दौरान IGI एयरपोर्ट के चारों रनवे एक साथ चालू रखे गए.

अपग्रेडेशन के लिए बंद किया जातना था रनवे

अधिकारियों के अनुसार, तीसरे रनवे (11R/29L) को अपग्रेडेशन के लिए 16 फरवरी से बंद किया जाना था, लेकिन बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. एयरपोर्ट को पूरी क्षमता पर चलाने के लिए सभी रनवे 23 फरवरी तक ऑपरेशनल रखे गए. एयर ट्रैफिक के मामले में AI समिट का दबाव सितंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित G20 सम्मेलन से भी ज्यादा रहा. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि पिछले कुछ वर्षों में आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. फिलहाल यहां रोजाना करीब 2.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं.

2.5 लाख यात्रियों ने इस्‍तेमाल किया एयरपोर्ट

20 फरवरी को भी लगभग 2.5 लाख यात्रियों ने एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया, जो अब तक के सबसे ज्यादा डे‍ली ट्रैफिक के बेहद करीब है. इस बार एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए राहत की बात यह रही कि पहले की तरह बड़ी संख्या में ग्राउंडेड या खराब विमान पार्किंग में खड़े नहीं थे, जिससे ऑपरेशन सुचारु तरीके से चलाया जा सका.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||