जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त माणिक चंद के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं. जो प्रतिदिन दो समय खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कर रही हैं. इसके अतिरिक्त प्रत्येक तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम पूरे जनपद में लगातार भ्रमण कर रही है. जांच के दौरान फूड सेफ्टी व्हील के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है.
दुकान सील
चेकिंग अभियान के दौरान जब टीम प्रमोद वन स्थित एक दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने दुकान पर ताला लगा दिया. संदिग्ध गतिविधि के चलते प्रमोद वन स्थित बृजमोहन हेमंत कुमार की खाद्य सामग्री की दुकान को सील कर दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
लगभग 30 हजार रुपये बाजार मूल्य का पाम ऑयल जब्त
इसी क्रम में लक्ष्मी पशु आहार नामक प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गई, जहां से लगभग 30 हजार रुपये बाजार मूल्य का पाम ऑयल जब्त किया गया. अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
नकली खोवा बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
होली को देखते हुए विशेष रूप से खोवा और खोवा से बनी मिठाइयों, सरसों के तेल, घी और पनीर की जांच पर फोकस किया जा रहा है. होली के अवसर पर गुजिया का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है, जो मुख्य रूप से खोवा से तैयार की जाती है.ऐसे में बाहर से नकली या मिलावटी खोवा की आपूर्ति न हो. इसके लिए विजिलेंस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है. नकली खोवा बेचने वालों के खिलाफ खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
सहायक खाद्य आयुक्त माणिक चंद ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि आमजन भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना तुरंत प्रशासन को दें खाद्य सुरक्षा विभाग की यह मुहिम त्योहारों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



