Image Slider

होमखेलक्रिकेट7 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट, इंडिया-A की श्रीलंका-A पर रोमांचक जीत

Last Updated:

India A vs Sri Lanka A Highlights: रुतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक से इंडिया-ए ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ढेर हो गई. एक समय मुकाबला श्रीलंका-ए की गिरफ्त में था, लेकिन श्रीलंका ने सिर्फ 7 रन के अंदर अपने आखिरी चार विकट खोकर जीती हुई बाजी गंवा दी. अरशद खान के 49वें ओवर ने पासा पूरी तरह से पलट दिया.

Zoom

इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को ट्राई सीरीज के मैच में हराया.

नई दिल्ली. भारत की ए टीम ने श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का धमाकेदार आगाज किया है. अपने पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए ने मेजबान श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया. रुतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकीय पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की, जिससे इंडिया-ए ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम सिर्फ 269 रन पर ही ढेर हो गई. एक समय जीत की तरफ बढ़ रही श्रीलंका-ए की टीम ने आखिरी कुछ ओवरों में महज 7 रनों के भीतर अपने आखिरी 4 विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाज अरशद खान के आखिरी ओवर (49वां) में घातक स्पैल ने पूरे मैच का रुख पलट दिया और इंडिया-ए को एक यादगार जीत दिला दी.

श्रीलंका की गिरफ्त में था मुकाबला
इंडिया-ए के 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (47) और अविष्का फर्नांडो (45) ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की मजबूत साझेदारी की. मध्यक्रम में सदीरा समरविक्रमा ने भी 46 रनों का अहम योगदान दिया. इसके बाद कप्तान सहान अराच्चिगे गे ने मोर्चा संभाला और 72 गेंदों में 74 रनों (6 चौके, 2 छक्के) की कप्तानी पारी खेलकर श्रीलंका-ए को जीत के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया था. 47वें ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 262 रन था और उसे जीत के लिए बेहद मामूली रनों की दरकार थी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||