1 Iconic song in 3 Bollywood Movies : जब कोई गाना समय के बंधन को तोड़ देता है और हमेशा के लिए संगीत प्रेमियों के जेहन में बस जाता है तो ऐसे सॉन्ग दूसरी फिल्मों में जरूर नजर आ जाते हैं. 49 साल पहले ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसका एक गाना तीन-तीन फिल्मों में नजर आया. समय बदलता गया, फिल्में बदलती रहीं लेकिन गाना वही रहा. यह भी दिलचस्प संयोग है जिस-जिस फिल्म में गाना आया, वो फिल्में जबर्दस्त हिट रहीं. पिछले 49 साल में यह सुपरहिट एवरग्रीन सॉन्ग चार फिल्मों में नजर आ चुका है. दो फिल्में हिट रहीं और तीसरी मूवी सुपरहिट रही.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने 1977 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक सुपरहिट गाना गाया था. गाना हेलेन पर फिल्माया गया था. यह गाना अब तक तीन फिल्मों में नजर आ चुका है. तीनों ही फिल्मों के लिए यह गाना लकी साबित हुआ. तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की. गाने के बोल थे : मुंगड़ मुंगड़ा, मैं गुड़ की डली, मंगता है तो आ जा रसिया, नाहीं तो मैं ये चली’. यह कालजयी गाना विनोद खन्ना की ‘इनकार’ फिल्म में पहली बार शामिल किया गया था. आइये जानते हैं तीनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स………
विनोद खन्ना-विद्या सिन्हा स्टारर ‘इनकार’ फिल्म 11 नवंबर 1977 को रिलीज हुई थी. फिल्म स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवी थी. अमजद खान-श्रीराम लागू ने भी शानदार काम किया था. स्क्रीनप्ले ज्योति स्वरूप ने जबकि डायलॉग सागर सरहदी ने लिखे थे. डायरेक्टर राज एन. सिप्पी थे. प्रोड्यूसर रोमू एन. सिप्पी थे. म्यूजिक राजेश रोशन का था. गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी थे.
इनकार फिल्म 1959 के नॉवेल ‘किंग्स रैनसम’ पर एक जापानी फिल्म बनाई गई. इसी जापानी फिल्म का इंग्लिश नाम ‘हाई एंड लो’ था. ‘इनकार’ मूवी इसी जापानी फिल्म पर बेस्ड थी. फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘मुंगड़ा’ सॉन्ग था. गाना उषा मंगेशकर ने गाया था. फिल्म का अनाउंसमेंट 1975 में हुआ था, तब इसमें शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे. बाद में विद्या सिन्हा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या सिन्हा और विनोद खन्ना के बीच अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी. राज सिप्पी म्यूजिक कंपनी से खासे नाराज हुए थे. उनका कहना था कि फिल्म में हिट सॉन्ग ‘मुंगड़ा’ होने के बाद प्रमोशन नहीं किया. 1.15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.
‘मुंगड़ा मुंगड़ा’ सॉन्ग आगे चलकर 1984 की राज एन. सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंदर बाहर’ में भी सुनाई दिया. अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ, मुनमुन सेन, किम और डैनी लीड रोल में थे. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. यह 1982 की अमेरिकन फिल्म का रीमेक थी. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही थी.
‘मुंगड़ा मुंगड़ा’ सॉन्ग 22 जून 1990 को रिलीज हुई ‘घायल’ फिल्म में भी था. सनी देओल-मीनाक्षी शेषाद्रि, ओमपुरी और अमरीश पुरी स्टारर यह फिल्म 90 के दशक की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक है. फिल्म में अमरीश पुरी ने बलवंत राय और सनी देओल ने अजय मेहरा का किरदार निभाया था. बतौर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की यह पहली मूवी थी. म्यूजिक बप्पी लहरी का था.
‘घायल’ का मुहुर्त शॉट देने के लिए धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल सेट पर आए थे. फिल्म की लॉन्चिंग के दौरान सनी देओल की मां भी नजर आई थीं. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 21 करोड़ कमाए थे. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. 1990 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में घायल दूसरे नंबर पर थी. फिल्म को धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था. घायल फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड, 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड जीते थे.
सदाबहार आइकॉनिक ‘मुंगड़ा’ सॉन घायल मूवी के रिलीज होने के पूरे 29 साल बाद 2019 में इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ फिल्म में रीक्रिएट किया गया. गाना सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था. गाने के बोल में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया. ‘टोटल धमाल’ एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म थी. अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, बोमन ईरनी और जॉनी लीवर जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था. 113 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 227 करोड़ का बिजने किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



