Last Updated:
Priyansh Arya Run Out Video: श्रीलंका के दाम्बुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच 50 ओवर के मैच में प्रियांश आर्य का रन आउट ने खूब सुर्खियां बटोरीं. प्रियांश आर्य बहुत ही अजीब तरीके से रन-आउट हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया. प्रियांश ने मैच में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा.
एक ही छोर पर पहुंच गए थे प्रियांश आर्य और रुतुराज गायकवाड़.
कैसे हुआ यह अजीबोगरीब रन आउट?
दाम्बुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर प्रभसिमरन सिंह (2) और हाल ही में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी (14) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद प्रियांश आर्या और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला. मामला भारतीय पारी के 13वें ओवर का है. गायकवाड़ ने गेंद को डीप कवर की तरफ धकेल कर दूसरे रन के लिए कॉल किया. गायकवाड़ तो तेजी से दौड़कर स्ट्राइकर एंड पर सुरक्षित पहुंच गए, लेकिन ऐन वक्त पर प्रियांश आर्य असमंजस में पड़ गए और क्रीज पर वापस लौटने का फैसला किया. नतीजा यह हुआ कि दोनों बल्लेबाज एक ही छोर (स्ट्राइकर एंड) पर खड़े रह गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



