यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 फेम अरमान मलिक एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं. इस बार मामला उनके एक व्लॉग से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पायल मलिक के कपड़ों पर टिप्पणी की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.
अरमान मलिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.
नई दिल्ली. यूट्यूबर, बिग बॉस OTT 3 और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक अक्सर अपने व्लॉग्स और अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ अपनी अनोखी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार अरमान ने अपने नए वीडियो में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है. अरमान ने अपनी पहली पत्नी पायल के पहनावे (टी-शर्ट और हाफ पैंट) पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है और इसका संबंध सीधे ‘तलाक’ से जोड़ दिया है.
वायरल व्लॉग में अरमान ने पायल को शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने उसके लिए नई नाइटी खरीदी है, फिर भी वह सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनती है. पायल ने जवाब दिया कि वह बच्चे की देखभाल करने में बिजी थी. इस पर अरमान ने कहा, ‘मैं रोज नहीं लाऊंगा. पहनकर दिखा तो… कहो कि भई हमारा पति प्यार नहीं करता, हम तो ऐसे ही हैं. लोअर टी-शर्ट में घूमोगे तो पति कहां प्यार करेगा? 2 महीने में डिवोर्स दे देगा तुम्हें. अपने आपको जितना ग्रूमिंग रख सकते हो रखो.’ वीडियो में अरमान ने पायल की तुलना दूसरी पत्नी कृतिका से की, जो उनके मुताबिक ‘ग्रूम्ड’ रहती हैं.
लोगों ने अरमान को सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर लोगों ने अरमान मलिक की सोच पर सवाल उठाए. कई यूजर्स ने कहा कि प्यार कपड़ों से नहीं बल्कि समझ और सम्मान से होता है. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या रिश्ते सिर्फ ड्रेसिंग पर निर्भर करते हैं?’ वहीं दूसरे ने कहा कि अरमान लगातार पायल की तुलना कृतिका से करते हैं, जो गलत है. एक यूजर ने लिखा, ‘यह इंसान हमेशा पायल की आलोचना करता है और कृतिका का पक्ष लेता है.’ दूसरे यूजर ने पूछा, ‘तो क्या अब शादी में प्यार सिर्फ आपके लुक और कपड़ों पर निर्भर करता है?’ वहीं एक अन्य यूजर ने अरमान की खुद की टी-शर्ट की तरफ इशारा करते हुए तंज कसा, ‘यह खुद व्लॉग में टी-शर्ट पहने खड़ा है और इसकी हिम्मत देखो कि पत्नी को ज्ञान दे रहा है. इसकी सोच ही खराब है.’
कौन हैं अरमान मलिक?
हरियाणा के हिसार के रहने वाले संदीप उर्फ अरमान मलिक पहले एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे. बाद में वह दिल्ली शिफ्ट हो गए और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर मशहूर हुए. अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी की थी और उसके 6 साल बाद पायल की सहेली कृतिका से दूसरी शादी कर ली. तीनों को पहचान तब मिली जब उन्होंने 21 जून 2024 को शुरू हुए ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में एक साथ हिस्सा लिया था. तब से यह तिकड़ी लगातार किसी न किसी वजह से विवादों में बनी रहती है. फिलहाल तीनों साथ में चंडीगढ़ में रहते हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



