Image Slider

होमखेलक्रिकेटभारत के लिए गुड न्यूज, वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

Last Updated:

Rohit Sharma Fitness Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा, इसके बाद 17 जून को लखनऊ फिर 20 जून को चेन्नई में तीसरा वनडे होना है. इस श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों ने अपने-अपने फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं.

Zoom

रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पंड्या ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया

मुल्लांपुर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे में खेलने की मंजूरी दे दी. रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पंड्या भी फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ दम दिखाएंगे रोहित
पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे. जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था. पंड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया:

दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की. उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है.

रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास
पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है. सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है.

टीम के साथ कब जुड़ेंगे रोहित शर्मा?
सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||