बॉलीवुड की वो हसीना जिसकी बहन ने ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म से पर्दे पर तहलका मचा दिया था. एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘प्रेम रोग’ में काम किया था. पद्मिनी बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस रही हैं. लेकिन आज पद्मिनी की नहीं, उनकी बहन शिवांगी कोल्हापुरे के बारे में बात करेंगे जो खुद एक एक्ट्रेस रही हैं.
नई दिल्ली. शिवांगी कोल्हापुरे का नाम भले ही हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में न गिना जाता हो, लेकिन उनकी जिंदगी फिल्मी दुनिया, संगीत और एक चर्चित प्रेम कहानी से जुड़ी रही है. मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिवांगी ने अपने करियर की शुरुआत एक गायिका के रूप में की थी, लेकिन बाद में उनकी पहचान अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी और श्रद्धा कपूर की मां के तौर पर सीमित हो गई.
शिवांगी कोल्हापुरे का जन्म महाराष्ट्र के एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था. उनकी बहनें पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे भी मनोरंजन जगत से जुड़ी रहीं. जहां पद्मिनी ने फिल्मों में बड़ी सफलता हासिल की, वहीं शिवांगी ने संगीत की दुनिया में कदम रखा.
उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी और संगीत के प्रति अपने जुनून को बरकरार रखा. हालांकि, उन्होंने कभी ग्लैमर और स्टारडम की दौड़ में शामिल होने की कोशिश नहीं की. शिवांगी की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी मुलाकात अभिनेता शक्ति कपूर से हुई. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
शिवांगी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर की पहली मुलाकात 1980 के दशक में फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली. शक्ति कपूर उस दौर में इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे. अक्सर फिल्मों में खलनायक के रोल में नजर आने वाले एक्टर की छवि भी कुछ ऐसी ही बन गई थी.
उस दौर में शक्ति कपूर इंडस्ट्री में अपने करियर को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि शिवांगी एक प्रतिष्ठित मराठी परिवार से थीं. शिवांगी कोल्हापुरे नामचीन परिवार से होने के साथ ही खुद भी संगीत जगत में अच्छा काम कर रही थीं.
परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. शिवांगी ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शक्ति कपूर का हाथ थामा. उन्होंने परिवार की मर्जी और मौजूदगी के बिना ही शादी कर ली थी. आखिरकार 1982 में दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली.
शादी के बाद कपल को शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन शिवांगी ने हमेशा शक्ति कपूर का साथ दिया. वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया और उनकी शादी बॉलीवुड की सफल शादियों में गिनी जाने लगी. शक्ति कपूर से शादी के बाद शिवांगी ने अपना करियर पूरी तरह कुर्बान कर दिया. वो गुमनामी के अंधेरे में खो गईं.
कपल के दो बच्चे हैं. शिवांगी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. सिद्धांत कपूर फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं, जबकि श्रद्धा ने फिल्मों का रुख किया. श्रद्धा कपूर ने ‘तीन पत्ती’ से एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



