Image Slider


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे एवं पूर्व विधायक नीरज भारती ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। इस मामले में पार्टी ने आज शिमला स्थित राजीव भवन में अनुशासन समिति (डिसिप्लिन कमेटी) की मीटिंग बुलाई है। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में नीरज भारती के अलावा उन नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है जो बार बार नीरज भारती को लेकर मीडिया बयान जारी कर रहे हैं। इससे भारती हर बार पलटवार कर रहे हैं। इससे मामला शांत होने के बजाय गरमा रहा है। बयानबाजी करने से बचने की नसीहत अनुशासन समिति आज की मीटिंग में सभी नेताओं को सोशल मीडिया में बयानबाजी करने से बचने की नसीहत दे सकती है। कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि, नीरज भारती को पहले ही पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे बीजेपी भी कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई को हथियार बना रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत पार्टी के प्रवक्ता सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमलावर है। जानें पूरा मामला क्या है..

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||