भतीजे अखिलेश पर वार, चाचा शिवपाल ने संभाली कमान, कहा- सपा को घर भेजने वाले विधानसभा नहीं जा पाएंगे
Image Slider
Last Updated:
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात कहने वाले केशव मौर्य और ओम प्रकाश राजभर 2027 विधानसभा जाने लायक नहीं रहेंगे.
शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोला है.
इटावाः सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है. शिवपाल यादव के बयान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर मुख्य तौर पर निशाने पर रहे. शिवपाल यादव ने कहा कि सपा को सैफई भेजने की बात कहने वाले केशव मौर्य और ओम प्रकाश राजभर 2027 विधानसभा जाने लायक नहीं रहेंगे. मन की बात करने वाले जनता की बात की अनदेखी करते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में केवल पांच परिवार की सीटें ही जीतने की बात कही जा रही थी. फिर सपा की 37 ओर कांग्रेस की 5 सीटें आईं. इंडिया गठबंधन कैसे जीत गया. इसके अलावा शिवपाल यादव ने कहा कि सपा को सत्ता से दूर करने का सपना देखने वालो को जनता घर भेज देगी.
About the Author
Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें