ND A vs SL A Tri Series LIVE Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और इंडिया एक बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में इंडिया एक कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतने के बाद श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है. दोनों टीमों की इस टक्कर में इंडिया ए की तरफ से मैदान पर उतरने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर नजर बनी हुई है. ऐसे में इस मुकाबले के लाइव अपडेट के लिए बने रहे हैं न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के साथ.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया ए की फिफ्टी हुई पूरी
श्रीलंका ए के खिलाफ शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद इंडिया ए ने 11वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की. टीम के लिए प्रियांश आर्य और रुतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला है. वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज तीसरी विकेट के लिए अपना दम लगा रहे हैं.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: वैभव के बाद प्रभसिमरन सिंह भी आउट
श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए ने एक ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए. 16 रन के स्कोर पर पहले वैभव सूर्यवंशी ने आउट हुए और उसके कुछ प्रभसिमरन सिंह भी इस स्कोर पर चमीका की गेंद पर चलते बने. प्रभसिमरन ने सिर्फ 2 रन बनाए.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर हुए आउट
श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करने वाले इंडिया ए वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में वैभव ने 3 चौके लगाए. इस तरह इंडिया ए ने 16 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: वैभव ने दूसरे ओर में उड़ाए 2 चौके
इंडिया ए के लिए अपना डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पारी के दूसरे ओवर में ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी. वैभव ने स्ट्राइक मिलते ही श्रीलंका ए के गेंदबाज के खिलाफ चाबुक जैसे 2 चौके लगाए और इंडिया ए के लिए 9 रन बनाए.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खोला अपना खाता
श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने चौके के साथ अपना खाता खोला. वैभव को पारी के दूसरे ओवर में स्ट्राइक मिला. वैभव ने मोहम्मद शिराज की गेंद पर दनदनाता हुआ चौका जड़कर सनसनी मचाई.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया ए की बल्लेबाजी हुई शुरू
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, चमीका करुणारत्ने पारी का पहला ओवर करने आए हैं.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया एक की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ने जीता टॉस
त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करते हुए एक्शन में दिखेंगे.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका ए के खिलाफ 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचाई थी. वैभव ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: श्रीलंका ए का पूरा स्क्वाड
श्रीलंका ए टीम: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगथास मथुलन। दुलज समुदिथा.
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: इंडिया ए का पूरा स्क्वाड
भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर: त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच आज
इंडिया ए और श्रीलंका के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से होगी, जबकि टॉस का समय 9 बजकर 30 मिनट का है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



