Image Slider

Last Updated:

UP Police Constable Exam 2026 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है. सुरक्षा के सख्त इंतजामों और बायोमेट्रिक जांच के बीच लाखों उम्मीदवार मैदान में हैं. जानिए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्ष…और पढ़ें

यूपी पुलिस परीक्षा: बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन से थमी मुन्नाभाइयों की चालZoom

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है

लखनऊ (UP Police Constable Exam 2026). यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना आंखों में सजाए युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. भारी उत्साह और थोड़ी सी घबराहट के साथ आज यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश के कोने-कोने और कई अन्य राज्यों से आए लाखों उम्मीदवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए. हर चेहरे पर एक ही उम्मीद है- इस बार खाकी वर्दी पाकर ही रहनी है. प्रशासन ने पहले दिन के अनुभवों से सीख लेते हुए आज सुरक्षा और चेकिंग के और भी पुख्ता इंतजाम किए हैं.

UP Police Exam 2026 LIVE: दूसरे दिन दिखी ज्यादा सख्ती

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026 लाइव: प्रतापगढ़ में इस 3 दिवसीय परीक्षा में कुल 33 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें से पहले दिन की परीक्षा में सुरक्षा और सख्ती के डर से या अन्य कारणों से 2,758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहेय आज दूसरे दिन प्रशासन और मुस्तैद है, जिससे कोई परिंदा भी पर न मार सके.

UP Police Constable Exam 2026 LIVE: जब्त हुए मोबाइल फोन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: खास बात यह है कि इस बार नियम सिर्फ परीक्षार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के लिए भी हैं. नकल और किसी भी तरह के डिजिटल रिस्क को शून्य करने के लिए केंद्रों के अंदर शिक्षकों के मोबाइल फोन तक जमा करा लिए गए हैं. हर शिक्षक को अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है.

UP Police Exam 2026 LIVE: त्रिस्तरीय सुरक्षा में दूसरे दिन का रण

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026 लाइव: प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सुरक्षा का अनोखा और बेहद सख्त नजारा देखने को मिल रहा है. आज जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में करीब 11 हजार परीक्षार्थी खाकी वर्दी पहनने का अपना सपना पूरा करने मैदान में उतरे हैं. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जमीन पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था (Three-Layer Security) लागू की है. सुबह 8:00 बजे से ही केंद्रों के बाहर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई, जिसके बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश मिला.

UP Police Constable Exam 2026 LIVE: हाई-टेक तकनीक से ‘मुन्नाभाइयों’ पर नकेल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: फर्जी उम्मीदवारों और सॉल्वर गैंग को रोकने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड दिखाने से नहीं मिल रहा, बल्कि हर उम्मीदवार का डिजिटल वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसमें बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानना) जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं. अगर किसी का डेटा मैच नहीं हो रहा है तो उसे तुरंत रोककर गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे ‘मुन्नाभाइयों’ में खौफ है.

UP Police Exam 2026 LIVE: सुरक्षा का त्रिस्तरीय चक्रव्यूह

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026 लाइव: प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए हैं कि किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे. हर परीक्षा केंद्र के बाहर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी (PAC) के जवान तैनात किए गए हैं. उम्मीदवारों को मुख्य गेट, फिर मुख्य भवन और आखिर में क्लासरूम के बाहर सघन चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है. इस थ्री-लेयर सिक्योरिटी चेकिंग की वजह से थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवार भी इसका पूरा सहयोग कर रहे हैं.

UP Police Constable Exam 2026 LIVE: सुबह-सुबह सेंटर्स पर उमड़ा जनसैलाब

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 लाइव: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 6 बजे से ही केंद्रों के बाहर हलचल शुरू हो गई. दूर-दराज के जिलों से आए परीक्षार्थी रात को ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर डेरा डाले हुए थे. जैसे ही सुबह के गेट खुलने का वक्त हुआ, सेंटर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. हाथ में एडमिट कार्ड और पहचान पत्र थामे युवाओं के चेहरों पर थोड़ी घबराहट लेकिन उससे कहीं ज्यादा देश सेवा का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||