Image Slider

Last Updated:

UP Police Sipahi Bharti Exam: आजमगढ़ जनपद को 2 जोन में बांटा गया है जिसमें 14 सेक्टर भी शामिल है इसके साथ ही सबसे खास बात यह है कि दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले बच्चों को केंद्र तक पहुंचने मैं कोई कठिनाई न हो और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए शहर के हर चौराहा और तिराहों पर QR कोड स्कैनर भी लगाए गए हैं.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद को 2 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है. इसके साथ ही सबसे खास बात यह है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर QR कोड स्कैनर लगाए गए हैं.

एग्जाम सेंटर तक पहुंचाएगा QR कोड

परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थी अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे. अक्सर बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार समय पर केंद्र तक न पहुंच पाने के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा देने से भी वंचित रह जाते हैं.

ऐसी स्थिति से बचने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन ने यह हाईटेक व्यवस्था लागू की है. अभ्यर्थी चौराहों और तिराहों पर लगाए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे अपने परीक्षा केंद्र का लोकेशन प्राप्त कर सकेंगे.

तीन दिनों में 38,592 परीक्षार्थी होंगे शामिल

पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी. इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रत्येक पाली में 6,432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इस प्रकार तीन दिनों में कुल 38,592 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी आजमगढ़ मधुबन सिंह ने बताया कि जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी हेतु प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. इसके अलावा 6 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||