Last Updated:
Ayodhya News: अयोध्या में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, जिनकी खास मान्यता है, उन्हीं में से एक है हनुमानगढ़ी का किला. मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे, तब उन्होंने अपने परम भक्त हनुमान जी को अयोध्या की रक्षा का दायित्व सौंपा था. कहा जाता है कि जिस स्थान पर आज हनुमानगढ़ी स्थित है, वहीं हनुमान जी निवास करते थे.
अयोध्य: रामनगरी अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, सुरक्षा और रामभक्ति का प्रतीक मानी जाती है. इतना ही नहीं, अयोध्या का सिद्ध पीठ रहस्य से भरा पड़ा सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में जैसे ही आप प्रवेश करेंगे, वैसे ही आपको तामपत्र से लपेटा एक स्तंभ नजर आएगा और खास बात ये है कि इस स्तंभ के बारे में कहा जाता है कि हनुमान जी महाराज ने स्वयं इसे लगाया था, जो अयोध्या की रक्षा का भी प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि हनुमानगढ़ी को अयोध्या का सुरक्षा द्वार कहा जाता है. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आता है, वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करता है, तभी उसकी यात्रा पूर्ण मानी जाती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे, तब उन्होंने अपने परम भक्त हनुमान जी को अयोध्या की रक्षा का दायित्व सौंपा था. कहा जाता है कि जिस स्थान पर आज हनुमानगढ़ी स्थित है, वहीं हनुमान जी निवास करते थे और पूरी अयोध्या की सुरक्षा करते थे. इसी कारण यह स्थान अयोध्या का प्रहरी और सुरक्षा द्वार कहलाया.
आध्यात्मिक किला का प्रतीक
हनुमानगढ़ी का इतिहास भी बेहद रोचक माना जाता है. यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 76 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. मंदिर परिसर किलेनुमा संरचना में बना हुआ है, जो इसकी सुरक्षा से जुड़ी मान्यताओं को और मजबूत करता है. मान्यता है कि त्रेता युग में यहां से पूरी अयोध्या पर नजर रखी जाती थी. यही वजह है कि हनुमानगढ़ी को केवल मंदिर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक किला भी कहा जाता है.
विजय और सुरक्षा परंपरा से जुड़ी मान्यता
अयोध्या के विद्वान पवन दास शास्त्री बताते हैं कि हनुमानगढ़ी के आसपास जामवंत किला, सुग्रीव किला और प्रभु श्रीराम का राजमहल स्थित था. लंका विजय के बाद युद्ध से जुड़े कई विजय प्रतीक भी यहां लाकर सुरक्षित रखे गए थे. यही कारण है कि इस स्थान का संबंध केवल भक्ति से नहीं, बल्कि रामायण कालीन विजय और सुरक्षा परंपरा से भी जुड़ा हुआ है.
हनुमानगढ़ी में विराजमान बाल हनुमान की प्रतिमा भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र है. यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और मान्यता है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर हनुमान जी भक्तों की सभी बाधाएं दूर करते हैं. इतना ही नहीं, हनुमान जी महाराज चारों युग में विराजमान हैं और अयोध्या की रक्षा करते हैं. खास बात यह है कि इस स्तंभ में गीता के श्लोक भी अंकित किए गए हैं. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन कर पुण्य को अर्जित करते हैं और अपनी रक्षा के लिए कामना भी करते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


