केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया। पीएम की नायडू के परिवार संग 7 तस्वीरें… राम मोहन नायडू TDP सांसद, मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से TDP सांसद हैं। इसके साथ ही TDP के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। नायडू पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 36 साल थी। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



