राम चरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे. वह लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. वह प्रमोशन के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे थे. प्रमोशन इवेंट में उन्होंने दो बड़ी गलती की, जिसमें एक लिए उन्होंने माफी भी मांगी राम ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बताया था और भोपाल को बिहार कहा था. इसके लिए नेटिजंस उनके मजे ले रहे हैं.
जाह्नवी कपूर और राम चरण की ‘पेड्डी’ पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होगी.
मुंबई. राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान का है. राम चरण ने इवेंट के दौरान गलती से भोपाल को ‘बिहार’ कह दिया. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए. राम चरण की इस गलती पर वहां मौजूद दर्शकों की हंसी छूट गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण इवेंट के दौरान दर्शकों को संबोधित कर रहे हैं और बातों-बातों में भोपाल की जगह बिहार कह देते हैं.
राम चरण हिंदी में बोल रहे थे. राम चरण ने एमपी के लोगों को ‘बिहारी’ कहना शुरू कर दिया. सिर्फ एक बार नहीं, उन्होंने 3-4 बार ऐसा कहा. उन्होंने हिंदी में लोगों से समर्थन मांगा, लेकिन बाद में होस्ट ने उन्हें सही करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.
At the Bhopal event itself, Ram Charan first called Jasprit Bumrah a “footballer” 😭
And then he started calling MP people “Biharis”😹😹
Not just once, he said it 3-4 times. Later the anchor tried saving him with random logic that he got love from both Bihar and MP 🤣 pic.twitter.com/6QwCDRcAl8
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



