Image Slider

नई दिल्ली (Best MBA Courses for Teachers). शिक्षण को दुनिया के सबसे महान और सम्मानजनक प्रोफेशन में गिना जाता है. आज के तेजी से बदलते डिजिटल युग में कई टीचर्स एक टाइम के बाद अपने करियर और सैलरी में ठहराव महसूस करने लगते हैं. स्कूल-कॉलेज के वही पुराने ढर्रे, सीमित इंक्रीमेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव लेवल पर ग्रोथ न मिल पाना कई टैलेंटेड टीचर्स को निराश कर देता है. अगर आप टीचर हैं और क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड से आगे बढ़कर कुछ करना चाहते हैं तो एमबीए शानदार विकल्प है.

एमबीए सिर्फ इंजीनियर या कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए नहीं है. आज के समय में टीचर्स के लिए एमबीए की पढ़ाई करना बहुत बड़ा गेमचेंजर साबित हो रहा है. एमबीए की डिग्री आपकी टीचिंग स्किल्स को मैनेजमेंट और लीडरशिप की ताकत देती है, जिससे न सिर्फ सैलरी डबल हो सकती है, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल और करियर की दिशा भी बदल सकती है. जानिए, टीचर्स के लिए कौन से एमबीए कोर्स बेस्ट हैं और ये उनकी जिंदगी कैसे बदल सकते हैं.

टीचर्स के लिए एमबीए कोर्स: ब्लैकबोर्ड से कॉर्पोरेट बोर्डरूम तक की पूरी कहानी

मौजूदा दौर में एमबीए का बहुत स्कोप है. आपने बैचलर्स चाहे जिस स्ट्रीम में किया हो, मास्टर्स में एमबीए करके करियर को नई दिशा दे सकते हैं. जानिए टीचर्स के लिए बेस्ट एमबीए कोर्स.

1. एमबीए इन एजुकेशन मैनेजमेंट

यह एमबीए कोर्स खास तौर पर उन शिक्षकों के लिए डिजाइन किया गया है जो शिक्षा के क्षेत्र में ही रहकर बड़े पदों पर पहुंचना चाहते हैं. इस कोर्स के दौरान  स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी को बिजनेस और एडमिनिस्ट्रेशन के स्तर पर चलाना सिखाया जाता है.

फायदा: इसे करने के बाद आप सिर्फ टीचर नहीं रह जाते, बल्कि स्कूल प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, एकेडमिक डायरेक्टर या चांसलर जैसे टॉप एडमिनिस्ट्रेटिव रोल्स के लिए सीधे तौर पर एलिजिबल हो जाते हैं. यहां सैलरी सीधे टॉप लेवल पर पहुंच जाती है.

2. एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स

किसी टीचर से बेहतर इंसानी व्यवहार और मनोविज्ञान को भला कौन समझ सकता है? टीचर्स में पहले से ही लोगों को गाइड करने, उन्हें समझाने और टीम को संभालने की बेहतरीन क्षमता होती है.

फायदा: अगर आप टीचिंग की कोर फील्ड से बाहर निकलकर कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखना चाहते हैं तो MBA इन HR बेस्ट कोर्स है. आप किसी भी बड़ी कंपनी में एचआर मैनेजर या ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट हेड बन सकते हैं, जहां सैलरी पैकेज बेहद शानदार होता है.

3. एमबीए इन ऑपरेशंस या मार्केटिंग (एडु-टेक वर्ल्ड के लिए)

आज का दौर BYJU’S, Physics Wallah, Unacademy जैसी बड़ी एडु-टेक (Edu-Tech) कंपनियों का है. इन कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जिन्हें एजुकेशन का जमीनी अनुभव भी हो और बिजनेस की समझ भी.

फायदा: अगर आप मार्केटिंग या ऑपरेशंस में एमबीए कर लेते हैं तो ये एडु-टेक कंपनियां आपको हाथों-हाथ लेती हैं. वहां करिकुलम डिजाइनर, प्रोडक्ट मैनेजर या बिजनेस डेवलपमेंट हेड बनकर लाखों-करोड़ों का पैकेज उठा सकते हैं.

नौकरी छोड़ने का झंझट खत्म: ऑनलाइन और एग्जीक्यूटिव एमबीए

कई टीचर्स के मन में डर होता है कि पढ़ाई के लिए वे अपनी बंधी-बंधाई नौकरी कैसे छोड़ें? तो आपको बता दें कि आज के समय में जॉब छोड़कर एमबीए करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप Online MBA या Executive MBA (EMBA) जैसे कोर्स चुन सकते हैं. इग्नू (IGNOU), एमिटी ऑनलाइन, एलपीयू ऑनलाइन या आईआईएम (IIMs) के कई वर्किंग प्रोफेशनल्स कोर्सेज के जरिए वीकेंड्स (शनिवार-रविवार) या रात में घर बैठे पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

एमबीए करते ही डबल हो जाएगी सैलरी 

सामान्य स्कूल टीचर की शुरुआती सैलरी जहां 25,000 से 45,000 रुपये के बीच होती है, वहीं एमबीए की डिग्री जुड़ते ही जब आप एडमिनिस्ट्रेटिव या कॉर्पोरेट रोल में जाते हैं तो पैकेज सीधे 7 से 12 लाख रुपये सालाना (यानी डबल से भी ज्यादा) हो सकता है. आप बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर से सीधे टीम और मैनेजर्स को लीड करने वाले ‘लीडर’ बन जाते हैं. आपके सामने स्कूल की बाउंड्री से निकलकर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के एजुकेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करने के रास्ते खुल जाते हैं.

अगर आप टीचिंग का काम पसंद करते हैं लेकिन कम सैलरी और सीमित मौकों से तंग आ चुके हैं तो एमबीए परफेक्ट लॉन्चपैड है. इससे पुरानी टीचिंग नॉलेज को नया कॉर्पोरेट विंग मिलता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||