Image Slider

Last Updated:

पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने आगरा में अपनी शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने सन 1992 से लेकर वर्ष 1997 तक आगरा के सेंट जोन्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी. यह भारत के 9वें राष्ट्रपति थे. इतिहासकार बताते है कि देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आगरा से ही अपनी पढ़ाई पुरी की थी. उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से से शिक्षा प्राप्त की थी.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को एतेहासिक नगरी कहते है. आगरा अपनी प्राचीन धरोहर के लिए दुनिया भर में मशहूर है. आगरा में ऐसे ही कई प्राचीन कॉलेज भी है जहाँ से कई महान लोगों ने शिक्षा ग्रहण की है. आज हम आपको देश के ऐसे दो पूर्व राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आगरा में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की थी. पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने आगरा में अपनी शिक्षा प्राप्त की थी.

उन्होंने सन 1992 से लेकर वर्ष 1997 तक आगरा के सेंट जोन्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी. यह भारत के 9वें राष्ट्रपति थे. इतिहासकार बताते है कि देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आगरा से ही अपनी पढ़ाई पुरी की थी. उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से से शिक्षा प्राप्त की थी.

भारत के नौवें राष्ट्रपति ने आगरा से की थी शिक्षा प्राप्त

आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर और इतिहासकार अनुराग पालीवाल ने बताया कि देश के नौवें राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने आगरा में अपनी शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने बताया कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने आगरा के प्राचीन सेंट जोन्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हांसिल की थी. सेंट जोन्स कॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से अटैच है. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने सन 1992 में सेंट जोन्स में एडमिशन लिया और वर्ष 1997 में अपनी ग्रेजुएशन पुरी की थी. इस तरह उन्होंने अपने शिक्षा आगरा शहर में रहकर प्राप्त की थी. आगे चलकर डॉ. शंकर दयाल शर्मा बाद में देश के नौवें राष्ट्रपति बने थे.

14वें राष्ट्रपति ने आगरा से ली शिक्षा

आगरा के वरिष्ठ इतिहासकार और प्रोफेसर डॉ. अनुराग पालीवाल ने बताया कि भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आगरा से ही शिक्षा प्राप्त की थी. रामनाथ कोविंद ने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक कि डिग्री हांसिल की थी. इस तरह आगरा कॉलेज में रहकर उन्होंने भी डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी. इसके बाद उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से शिक्षा ली. इतिहासकार ने बताया कि पूर्व प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद ने वकालत कि भी पढ़ाई की है. उन्होंने कहा कि भारत के दो महामहिम राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और रामनाथ कोविंद ने आगरा से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी. जो बाद में देश के सवसे बड़े पद यानि कि देश के राष्ट्रपति बनाये गए जो आगरा के लिए एक गौरव की बात है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||