Success Story: यूपी के बहराइच का एक शख्स महीने में 25 हजार रुपए नौकरी से कमाता था. लेकिन फिर एक दिन उसने नौकरी छोड़कर राजमा चावल की ठेली लगा ली, आब आज उसके दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है और दूर-दूर से लोग आते हैं स्वाद लेने के लिए.
बहराइच जिले के रहने वाले सरदार अमरजीत सिंह ने लोकल 18 टीम से खास बातचीत में बताया है कि कंस्ट्रक्शन कार्य में इनकी जॉब लगी हुई थी जहां पर इनको 25000 प्रति माह वेतन मिल रहा था, लेकिन इन्होंने सोचा इस 25000 में क्या ही होगा और फिर इस नौकरी को छोड़ इन्होंने वापस अपने बहराइच आकर राजमा चावल का स्टॉल लगाकर बहराइच वासियों को स्वाद देना शुरू कर दिया, अब जिले के साथ-साथ जिले के बाहर दूरदराज से भी आते हैं लोग.
आखिर क्यों है लोग इस राजमा चावल के दीवाने!
राजमा चावल के पीछे जब खाने वाले ग्राहकों से बातचीत की गई तब ग्राहकों ने खुद इस राजमा चावल की हकीकत बताई, खाने आए हुए लोगों ने बताया है आजकल मार्केट में लता भुना तेल के अलावा और कुछ नहीं मिलता है. इकलौते सरदार जी ऐसे हैं जो नाम मात्र तेल के सहारे स्वादिष्ट राजमा चावल बनाकर तैयार कर देते हैं जिसका स्वाद 100, 200 रुपए में नहीं बल्कि ₹30 में हाफ और ₹50 में फूल मिलता हैं. एक फूल प्लेट खाकर पेट बिल्कुल भर जाता है इसके साथ में सरदार जी स्वादिष्ट चटनी भी देते हैं जो भी कमाल की होती है जिसको भी अपने हाथों से बनाकर तैयार करते हैं.
बनते ही चंद घंटे में हो जाता है सफाचट!
अगर आप भी सरदार जी के इस राजमा चावल को खाना चाहते हैं तो आपको बहराइच शहर के प्रसिद्ध स्थान पीपल चौराहे के निकट स्थित गुरुद्वारे के गेट पर जाना पड़ेगा. जहां पर आपको गेट के किनारे सरदार जी का स्टाल लगा हुआ दिख जाएगा. जहां से स्वाद आप सुबह 9:00 से लगाकर खत्म होने तक ले सकते हैं. जनरली एक से दो बजे तक पूरी तरीके से खत्म हो जाता है. सरदार जी इसको खास तरीके से राजमा और भी कई मसाले डालकर तैयार करते हैं.
लेकिन खास बात यह होती है कि यह सारे मसाले कुटवा, पिसवाकर घर पर ही तैयार करते हैं और बाजार बाहर का कुछ भी नहीं इस्तेमाल करते हैं यहां तक की पड़ने वाला तेल भी यह खुद सरसों की पेराई कराकर तैयार करते हैं. शायद यही वजह है जो लोगों को खूब भा रहा है सरदार जी का राजमा चावल, सरदार के पास राजमा चावल के अलावा आप यहां पर कड़ी चावल और छाछ का स्वाद भी ले सकते हैं.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



