Image Slider

होमताजा खबरदेशLPG-तेल की किल्‍लत खत्‍म! होर्मुज स्‍ट्रेट पर कुछ ही घंटों में आएगी खुशखबरी

Last Updated:

Marco Rubio on Hormuz Strait: होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर शुभ समाचार आने लगे हैं. पहले वॉशिंगटन डीसी से खबरें आईं और अब नई दिल्‍ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस जलडमरूमध्‍य पर कुछ ही घंटों में गुड न्‍यूज आने की बात कही है. ईरान जंग की वजह से होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है.

LPG-तेल की किल्‍लत खत्‍म! होर्मुज स्‍ट्रेट पर कुछ ही घंटों में आएगी खुशखबरीZoom

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्‍ली से होर्मुज स्‍ट्रेट पर कुछ ही घंटों में खुशखबरी आने की बात कही है. (फोटो: Reuters)

Marco Rubio on Hormuz Strait: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ी बात कही है. उन्‍होंने नई दिल्‍ली से ऐलान किया कि होर्मुज पर अगले कुछ घंटों में गुड न्‍यूज आएगी. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बातचीत के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों को लेकर कहा कि दुनिया के हर देश में कुछ मूर्ख लोग होते हैं, लेकिन अमेरिका एक स्वागत करने वाला देश है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य पर बोलते हुए रुबियो ने कहा कि अमेरिका का स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके. उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटों में बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, हालांकि तेहरान के साथ अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है.

About the Author

authorimg

Manish Kumarबिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||