Image Slider

Last Updated:

CBSE Class 12 Verification Fees Refund: सीबीएसई कक्षा 12वीं की स्कैन्ड कॉपियों के आवेदन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है. सीबीएसई बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा- जिन स्टूडेंट्स के खाते से ज्यादा फीस कट गई है, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा. सभी को उनकी कॉपियां भी सुरक्षित मिलेंगी, दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

खाते से कट गई तय से ज्यादा रकम? बिल्कुल न हों परेशान, CBSE वापस करेगा पैसाZoom

CBSE Class 12 Verification Fees Refund: सीबीएसई ने फी रिफंड के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है

नई दिल्ली (CBSE Class 12 Verification Fees Refund). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के हजारों स्टूडेंट्स अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और मूल्यांकित कॉपियों की स्कैन्ड कॉपियां मंगवाने की प्रक्रिया में जुटे हैं. इस पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए स्टूडेंट्स देख पाते हैं कि उनके लिखे जवाबों को टीचर ने किस तरह चेक किया है. लेकिन इसी बीच, ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को एक अजीब सी परेशानी का सामना करना पड़ा. पिछले 2 दिनों से पेमेंट गेटवे में आई अचानक खराबी की वजह से कई स्टूडेंट्स के खातों से तय फीस से कहीं अधिक पैसे कट गए, जिससे सभी परेशान हैं.

इस पूरे मामले और स्टूडेंट्स की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए, सीबीएसई बोर्ड ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 मई 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी कर इस पूरी तकनीकी गड़बड़ी को स्वीकार किया है और स्टूडेंट्स को राहत देने वाला बड़ा ऐलान किया है. सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्टूडेंट का पैसा डूबेगा नहीं और तकनीकी चूक की वजह से कटी अतिरिक्त रकम को सुरक्षित वापस किया जाएगा. जानिए सीबीएसई बोर्ड के लेटेस्ट नोटिफिकेशन में क्या-क्या बताया गया है.

21 और 22 मई को पेमेंट के दौरान आई बड़ी गड़बड़ी

सीबीएसई की तरफ से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक, 21 और 22 मई के दौरान कक्षा 12वीं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन्ड कॉपियां हासिल करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला था. इसी दौरान भारी ट्रैफिक या सर्वर एरर की वजह से पेमेंट मॉड्यूल में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आ गई. इस गड़बड़ी का असर यह हुआ कि कई छात्रों के बैंक खातों से तय शुल्क से अधिक की राशि डेबिट हो गई, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी रहे जिनके खातों से तय फीस से काफी कम रकम कटी और उनका पेमेंट अधूरा रह गया.

ज्यादा कटा पैसा सीधे बैंक खाते में होगा वापस

सीबीएसई बोर्ड ने बिल्कुल साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के खातों से तकनीकी खामी के कारण तय फीस से अधिक की रकम कटी है, उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सीबीएसई बोर्ड उस अतिरिक्त राशि (Extra Fee) को पूरी तरह से रिफंड करेगा. यह रिफंड राशि सीधे उसी पेमेंट मेथड (जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग) में वापस भेज दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल छात्र ने आवेदन करते समय किया था.

कम फीस कटने वालों को देना होगा ‘बैलेंस पेमेंट’

नोटिस में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उस स्थिति को भी स्पष्ट किया है जहां तकनीकी एरर की वजह से तय फीस से कम भुगतान हुआ था. ऐसे स्टूडेंट्स के आवेदन रद्द नहीं किए जाएंगे, बल्कि उन्हें बची हुई राशि (Balance Payment) जमा करने के लिए बोर्ड की तरफ से अलग से एक ऑफिशियल सूचना या लिंक भेजा जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी होते ही उनका आवेदन भी पूरी तरह मान्य हो जाएगा.

दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

सीबीएसई ने उन सभी प्रभावित स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि इस तकनीकी गड़बड़ी का असर उनकी कॉपियां मिलने की प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा. सभी पात्र छात्रों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन्ड कॉपियां डिजिटल रूप से सुरक्षित मुहैया कराई जाएंगी. छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने या नए सिरे से कोई आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है.

अफवाहों से बचें, ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से खास अपील भी की है. बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट और फीस की प्रक्रियाओं के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलने लगती हैं. छात्र ऐसी किसी भी अनधिकृत जानकारी पर विश्वास न करें. बोर्ड ने सभी से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह के नए अपडेट या पुख्ता जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने वाली सूचनाओं का ही इंतजार करने के लिए कहा है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub EditorDeepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||