Image Slider

होमखेलक्रिकेट1 सीट, 3 सवारी… KKR, PBKS या RR कौन पहुंचेगा प्लेऑफ में, समझिए पूरा समीकरण

Last Updated:

PBKS, KKR, DC, RR playoff equation: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 आज आखिरी लीग मैच खेले जाएंगे. डबल हेडर में पहली टक्कर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत होगी. मुंबई को छोड़कर बाकी के तीन टीमें आज के मैच से प्लेऑफ पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी.

Zoom

प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए तीन टीमों की दावेदारी (फोटो- AI जेनरेटेड)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में तीन टीमों ने अपनी जगह रिजर्व कर ली है. पहले स्थान पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस और तीसरे पोजीशन पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. ऐसे में चौथे स्थान के लिए अभी एक टीम का आना बाकी है. इस एक जगह के लिए सीजन के आखिरी लीग मैच में तीन-तीन टीमों की दावेदारी बन रही है. ऐसे में आइए समझते हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए क्या समीकरण बन रहा है.

प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में चौथी टीम कौन होगी इसका फैसला आज खेलने जाने वाले डबल हेडर मुकाबले में हो जाएगा. दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है. मुंबई के लिए ये मैच महज एक औपचारिकता है क्योंकि वह पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है. ऐसे में राजस्थान के लिए ये मैच करो या मरो का है. राजस्थान रॉयल्स अभी अपने 13 लीग मैचों में 14 पॉइंट के साथ 5वें स्थान पर है.

ऐसे में अगर राजस्थान की टीम इस मैच को जीत लेती है तो फिर वह 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन जाएगी. क्योंकि बाकी के अन्य तीन टीमें किसी भी हाल में 16 पॉइंट नहीं जुटा पाएगी. ऐसे में राजस्थान की जीत के साथ केकेआर और पंजाब किंग्स प्लेऑफ से एलिमिनेट हो जाएगी. यही कारण है राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मौका है कि वह बिना अगर-मगर के प्लेऑफ में एंट्री मारे.

राजस्थान रॉयल्स हारी तो क्या होगा?

अब सवाल ये उठता है कि अगर मुंबई के खिलाफ राजस्थान की टीम हार गई तो क्या होगा. दरअसल, राजस्थान की हार से केकेआर, पंजाब और दिल्ली के लिए उम्मीदें जिंदा रहेगी. क्योंकि पंजाब किंग्स ने 15 पॉइंट के साथ लीग स्टेज का अंत किया है. वहीं केकेआर के पास भी मौका है कि वह 15 पॉइंट पर पहुंचकर रनरेट के समीकरण से प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करें, लेकिन उसके लिए केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

राजस्थान की हार किसे सबसे ज्यादा फायदा

प्लेऑफ में चौथे स्थान पर कौन सी टीम जाएगी इसका पूरा समीकरण राजस्थान के इर्द-गिर्द बुन रहा है. एक तरफ राजस्थान के पास जीत हासिल कर सीधे प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है तो दूसरी ओर पंजाब और केकेआर ये दुआ कर रहे होंगे कि वह नहीं जीतें. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि राजस्थान की हार से सबसे ज्यादा किस टीम को फायदा पहुंचेगा. दरसअल, राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग मैच हारती है तो सबसे ज्यादा फायदा पंजाब किंग्स को होगा, क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम 15 अंक के साथ सबसे मजबूत दावेदार बन जाएगी.

इसके पीछे का कारण ये है कि पंजाब किंग्स रनरेट के मामले में केकेआर से बहुत आगे. वहीं, टीम ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर इसे और मजबूत कर लिया है. ऐसे में केकेआर की टीम अगर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 15 पॉइंट ले भी लेती है तो रनरेट के मामले में वह पंजाब से पिछड़ सकती है. केकेआर को दिल्ली के खिलाफ कम से कम 70 से 80 रनों के मार्जिन से जीतना होगा. यही कारण है कि राजस्थान की हार से पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. वहीं पंजाब की जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम एलिमिनेट हो गई थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||