90 के दशक की वो खूबसूरत हसीना जिसने फ्लॉप हीरो के साथ काम कर उनकी किस्मत चमका दी थी. कई बड़े सितारों के साथ काम करने के बावजूद वो पर्दे पर कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं. लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्ट्रेस ने ग्लैमर वर्ल्ड और लाइमलाइट से दूरी बना ली. ये हसीना जिसके बारे में आज बात कर रहे हैं वो प्रिया गिल हैं.
नई दिल्ली. 90 के दशक के आखिर और 2000 के शुरुआती दौर में बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन कुछ चेहरे थे जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. एक ऐसी हसीना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद वो बॉलीवुड से पूरी तरह दूर हो गई थीं.
प्रिया गिल ने अपनी मासूम मुस्कान, ग्रेसफुल स्क्रीन प्रेजेंस और सादगी भरी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. एक्ट्रेस की खूबसूरती देख लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से करने लगे थे. प्रिया गिल ने अपने छोटे करियर के दौरान कई सितारों के साथ काम किया था.
ऐश्वर्या राय से प्रिया गिल की तुलना होती थी. कई लोगों का कहना था कि प्रिया गिल का चेहरा और आंखें ऐश्वर्या से मिलती हैं. दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने लगभग एक ही समय में इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन जहां ऐश्वर्या अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुपरस्टार बन गईं, वहीं प्रिया का करियर धीरे-धीरे बॉलीवुड की भीड़ में कहीं खो गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रिया गिल ने साल 1996 में फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंद्रचूड़ सिंह नजर आए थे. अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल के बैनर तले बनी इस फिल्म ने कई नए कलाकारों को मौका दिया. इसी फिल्म से अरशद वारसी ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी.
प्रिया अपनी पहली ही फिल्म से लोगों की नजरों में आ गईं, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता संजय कपूर के साथ आई फिल्म ‘तुम बिन’ से मिली थी. इस फिल्म में दोनों ही कलाकारों को काफी सराहा गया था और फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
‘तुम बिन’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. प्रिया गिल के साथ संजय कपूर ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा था. उनकी ज्यादातर फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं. प्रिया गिल को संजय कपूर का लकी चार्म कहना भी गलत नहीं होगा.
‘सिर्फ तुम’ की सफलता के बाद प्रिया को कई बड़े बैनरों और सितारों के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने फिल्म जोश में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म के बाद प्रिया और ऐश्वर्या की तुलना और ज्यादा होने लगी. दर्शकों को प्रिया का एलिगेंट अंदाज और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी काफी पसंद आती थी.
चमकते करियर के बीच एक ऐसा किस्सा भी हुआ जिसे प्रिया आज तक नहीं भूल पाईं. फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को शाहरुख खान को थप्पड़ मारना था, लेकिन वो बार बार रीटेक के बावजूद शाहरुख को थप्पड़ मारने में असफल थीं और इस सीन के चक्कर में उन्होंने एक्टर को मुक्का मार दिया था.
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद प्रिया गिल ने लाइमलाइट और ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूरी बना ली. एक्ट्रेस को फिल्मों में बोल्ड रोल्स मिलने लगे थे, लेकिन उनकी शर्त थी कि वो बोल्ड किरदार नहीं करेंगी जिसका उन्हें खामियाजा उठाना पड़ा. वो फिल्मों से दूर हो गईं और एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लोगों को नजरों से पूरी तरह दूर कर लिया. उनकी लाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि एक्ट्रेस शादी के बाद से डेनमार्क में सेटल हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



