Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है. प्रेम और श्रुति जहां प्रेरणा पर धोखे का आरोप लगाएंगे, वहीं परिवार के ताने उसकी हालत और खराब कर देंगे. लगातार मिल रही बेइज्जती और टूटते रिश्तों के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रेरणा कोई बड़ा कदम उठाने वाली है?
अनुपमा स्पॉइलर( instagram@rahi_anupamaa)
रविवार के एपिसोड की शुरुआत ‘लव यू जिंदगी’ कैफे के बंद होने की खीझ से होगी. श्रुति और प्रेम दोनों इस बात से परेशान होंगे कि अनुपमा का कैफे अच्छा चल रहा है जबकि उनका कैफे लगातार नुकसान में जा रहा है. गुस्से में प्रेम अपना आपा खो देगा और कैफे में तोड़फोड़ शुरू कर देगा. राही उसे शांत कराने की कोशिश करेगी, लेकिन श्रुति उसके गुस्से को और बढ़ा देगी.
प्रेरणा पर लगेगा धोखे का आरोप
इसी बीच प्रेम और श्रुति बाहर निकलेंगे और देखेंगे कि प्रेरणा अनुपमा के कैफे के बाहर खड़ी होकर सबसे हंसकर बात कर रही है. बस यही देखकर दोनों बिना कुछ समझे यह मान लेंगे कि प्रेरणा ने ही उनके कस्टमर्स अनुपमा के कैफे में भेजे हैं. दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा.
‘अनुज कैफे’ में होगा बड़ा तमाशा
जब प्रेरणा कैफे पहुंचेगी तो वहां बिखरा सामान देखकर हैरान रह जाएगी. लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय श्रुति उसी पर चढ़ जाएगी. श्रुति और प्रेम मिलकर प्रेरणा को खूब खरी-खोटी सुनाएंगे. प्रेम उस पर धोखा देने का आरोप लगाएगा और कहेगा कि उसने जानबूझकर उनका बिजनेस खराब किया है. बात इतनी बढ़ जाएगी कि प्रेम गुस्से में प्रेरणा को नौकरी से निकाल देगा.
सड़क पर रोती दिखेगी प्रेरणा
नौकरी जाने के बाद प्रेरणा पूरी तरह टूट जाएगी. वह रोते हुए सड़क पर भटकती नजर आएगी. हालत इतनी खराब होगी कि उसे यह भी ध्यान नहीं रहेगा कि सामने से आ रहा ठेला उससे टकराने वाला है. तभी अंश उसे बचा लेगा. बाद में प्रेरणा अंश को पूरी बात बताएगी.
अनुपमा के कैफे में फिर होगा बवाल
उधर श्रुति और प्रेम लड़ते-झगड़ते अनुपमा के कैफे पहुंच जाएंगे. वहां दोनों अनुपमा और दिग्विजय पर भी गुस्सा निकालेंगे. तभी अंश प्रेरणा को लेकर वहां पहुंचेगा और सबको बताएगा कि प्रेम और श्रुति ने गलतफहमी में प्रेरणा पर झूठे आरोप लगाए हैं. अंश इमोशनल होकर अनुपमा से प्रेरणा को अपने कैफे में काम देने की बात करेगा, लेकिन अनुपमा चुप रह जाएगी.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



