Image Slider

Last Updated:

नोएडा के सेक्टर-58 इलाके में महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक सुनसान रास्तों पर अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बनाकर हमला करता था और फरार हो जाता था. लगातार हुई इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को पकड़कर मामले की जांच तेज कर दी है.

स्कूटी पर आता, महिलाओं पर करता हमला और हो जाता फरार, नोएडा का साइको अरेस्टZoom

नोएडा के साइको को पुलिस ने दबोचा

नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में महिलाओं पर हमला करने वाले एक सनकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इलाके में फैली दहशत कम हुई है. बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी पर घूमता था और सुनसान रास्तों पर अकेले जा रही महिलाओं को निशाना बनाता था. सनकी युवक पीछे से आकर महिलाओं की कमर के नीचे कैंची से हमला करता और मौके से फरार हो जाता था. लगातार हुई इन घटनाओं से इलाके की महिलाओं में डर का माहौल था, तो वहीं इसे लेकर लोगों में भी नाराजगी थी.

प्राइवेट कंपनी में काम करता था साइको

पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक ही दिन में दो महिलाओं पर हमला किया था. वारदात का तरीका बेहद चौंकाने वाला था, जिसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. फिलहाल, अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि हमले की वजह का पता लगाया जा सके. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है.

साइको के लिए पुलिस की दो टीमें थीं तैनात

सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि महिलाओं की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और दूसरे सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

हर पहलू की होगी जांच

फिलहाल, अब पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की समय रहते गिरफ्तारी होने से बड़ी वारदात टल गई. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||