Last Updated:
Jacob Bethell ruled out: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहले स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होकर अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं. बेथेल के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा. उन्हें कुछ मैचों में मौका मिला था, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाए.
जैकब बेथेल आईपीएल 2026 से हुए बाहर
आईपीएल 2026 में जैकब बेथेल को आरसीबी के लिए 7 मैचों में खेलने का मिला, लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे. बेथेल इन 7 मैचों में 124.67 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 96 रन ही बना सके. सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर 27 रहा. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बेथेल की खूब आलोचना भी हुई थी. बेथेल के ही हमवतन और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर उनसे बैटिंग नहीं हो पा रही है तो वापस इंग्लैंड लौट जाए.
फिल साल्ट करेंगे विराट के साथ ओपनिंग?
आईपीएल 2026 में फिल साल्ट की गैर मौजूदगी में जैकेब बेथल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की थी. हालांकि, बेथल ओपनर के तौर पर कारगार साबित नहीं हुए. वहीं फिल साल्ट पूरी तरह से फिट होकर खेलने के लिए तैयार है, लेकिन आरसीबी ने अपने आखिरी मैच में विराट के साथ वेंकटेश अय्यर से पारी शुरुआत कराई थी और उन्होंने दमदार खेल दिखाय था. ऐसे में अब आरसीबी के सामने के समस्या ये है कि वह फिल साल्ट से ओपन कराए या फिर वेंकटेश अय्यर के साथ आगे बढ़ें.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



