Transport Strike:दिल्ली में दिखने लगा असर, सब्जी-फलों के दाम में लगी आग; 18 रुपये वाली लौकी 30 की हुई – Impact Of Transport Strike Supply Of Fruits And Vegetables In Delhis Markets Affected
Image Slider
{“_id”:”6a105918a5f0f51e80074773″,”slug”:”impact-of-transport-strike-supply-of-fruits-and-vegetables-in-delhis-markets-affected-2026-05-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Transport Strike: दिल्ली में दिखने लगा असर, सब्जी-फलों के दाम में लगी आग; 18 रुपये वाली लौकी 30 की हुई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 22 May 2026 07:15 PM IST
आजादपुर मंडी के व्यापारी अन्य व्यापारी संजय आनंद ने कहा कि मंडियों में प्रतिदिन हजारों टन फल और सब्जियां पहुंचती हैं, लेकिन परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने के कारण बाजार में माल की उपलब्धता कम हो गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई देने लगा है।
ट्रकों की हड़ताल के कारण बढ़े सब्जियों और फलों के दाम – फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली की प्रमुख मंडियों आजादपुर, गाजीपुर और ओखला में ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर साफ दिखाई देने लगा है। अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस के आह्वान पर करीब 68 परिवहन संगठनों ने सरकार द्वारा व्यावसायिक वाहनों पर ग्रीन टैक्स यानी पर्यावरण मुआवजा शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में 21 मई से 23 मई तक चक्का जाम का एलान किया था। जिसके चलते अब बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाली सब्जियों और फलों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है।