Image Slider

होमखेलक्रिकेटCSK का हीरो सिर्फ 3 मैच में बन गया सबसे बड़ा विलेन, ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अंशुल कम्बोज के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे कोई गेंदबाज नहीं चाहता. वो टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बॉलर बन गए. 14 मैच खेलने के बाद उन्होंने कुल 34 छक्के खाए.

Zoom

सीएसके के अंशुल कंबोज के नाम हुआ एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. अंशुल कम्बोज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर है. तीन मैच पहले तक वो हीरो थे लेकिन अब सबसे बड़े विलेन बन चुके हैं. गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अंशुल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए.

अंशुल ने इस सीजन चेन्नई के लिए कुल 14 लीग मैच खेले और 34 छक्के खाए. गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें चार छक्के लगे और उन्होंने अपने चार ओवर में 56 रन देकर एक विकेट लिया. इससे पहले एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम था. आईपीएल 2025 में टी20 क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राशिद खान को 33 छक्के लगे थे.

अंशुल ने इस साल के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार शुरुआत की थी. पिछले तीन मैचों में उन्होंने काफी रन लुटाए हैं और उनकी खराब गेंदबाजी से सीएसके को बड़ा नुकसान हुआ है. सीएसके के 12वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने अंशुल को आठ छक्के लगाए थे. यह एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड है. उस मैच में उन्हें दो बार लगातार चार-चार छक्के लगे थे.

अंशुल इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 530 रन लुटाए हैं. वह इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज कमिंस ने आईपीएल 2024 के 16 मैचों में कुल 566 रन लुटाए थे. इस सूची में उनके बाद तुषार देशपांडे (आईपीएल 2023 में 564 रन) और राशिद खान (आईपीएल 2023 में 552 रन) का नाम आता है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||